IPL 2023: आईपीएल 2023 में बल्ले से कमाल करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं। इस युवा खिलाड़ी ने तूफानी बैटिंग से सभी को प्रभावित किया है। जायसवाल को शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग तेज है, इस बीच दिनेश कार्तिक का मानना है कि अभी यशस्वी को वनडे टीम में लाना सही नहीं है। इसके पीछे उन्होंने एक बड़ी वजह बताई है।
इस सीजन जायसवाल ने बनाए हैं 625 रन
दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए 14 मैचों में 625 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया।
जायसवाल को टी20 में लाना चाहिए
यशस्वी जायसवाल को लेकर दिनेश कार्तिक ने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता है कि यशस्वी जायसवाल को फास्ट-ट्रैक करके वनडे टीम में लाना चाहिए। वो अभी युवा खिलाड़ी हैं। उन्हें अभी टी20 टीम में लाना चाहिए। मेरे हिसाब से अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में सेलेक्ट करना चाहिए।’
वनडे में ओपनर की जरूरत नहीं
दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि ‘इस साल वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को ज्यादा वनडे नहीं खेलने हैं और टीम में ओपनर की कमी भी नहीं है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल काफी जबरदस्त कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप के बाद वनडे और टी20 दोनों में बिना किसी शक के यशस्वी जायसवाल एक बेहतरीन प्लेयर होने वाले हैं।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
34 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines