IPL 2023 DC vs GT: आईपीएल का सातवां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। आज दिल्ली ने 20 साल के युवा खिलाड़ी अभिषेक पोरेल का डेब्यू कराया है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया है।
कौन हैं अभिषेक पोरेल
अभिषेक पोरेल विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलते हैं। वह एक उभरती हुई प्रतिभा के रूप में भी देखे जा रहे हैं। उन्होंने घरेलू सत्र में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल के करीब एक महीने पहले ही वह दिल्ली कैपिटल्स की नजरों में आए थे। इसके बाद अब उनकी एंट्री दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हो गई है।
और पढ़िए –IPL 2023 Points Table: लगातार दूसरी जीत के बाद टॉप पर गुजरात की टीम, दिल्ली कैपिटल्स को भारी नुकसान
अगर अभिषेक पोरेल के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने टी20 की 3 पारियों में सिर्फ 22 रन बनाए हैं। भले ही टी20 में इस खिलाड़ी को कम अनुभव है, लेकिन इस प्लेयर ने अभ्यास मैचों में काफी प्रभावित किया था, लिहाजा दिल्ली कैपिटल्स उन्हें पंत का रिप्लेसमेंट बनाने को तैयार हुी थी और अब दूसरे मैच में ही उनका डेब्यू करा दिया है।
अभिषेक पोरेल का क्रिकेट करियर
अभिषेक पोरेल की उम्र सिर्फ 20 साल है। वह 16 फर्स्ट क्लास मैचों में 695 रन बनाए चुके हैं। इसमें उन्होंने 6 अर्धशतकीय पारी खेली हैं। बताया जाता है कि इस युवा प्लेयर के पास बड़े हिट लगाने की क्षमता है। इस युवा खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने का मौका मिला है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह इसका फायदा उठा पाते हैं या नहीं।
विलियमसन की जगह मिलर, दिल्ली में नॉर्त्या की वापसी हुई
आज के मुकाबले में दोनों ही टीमें दो-दो बदलाव के साथ उतरी हैं। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने चोटिल केन विलियमसन की जगह जहां डेविड मिलर और विजय की जगह साई सुदर्शन को प्लेइंग-11 में जगह दी तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खेमें में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या की वापसी हुई है, जबकि अभिषेक पोरेल को डेब्यू कैप दी गई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
49 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines