नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 34वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच से पहले क्रिकेटप्रेमियों को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर भारत के अनुभवी गेंदबाज और SRH के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार के पैर छूते नजर आए। दोनों खिलाड़ियों का ये मार्मिक पल क्रिकेटप्रेमियों के दिलों को छू गया। जब वॉर्नर ने भुवी के पैर छूए तो उन्होंने उन्हें कसकर गले लगा लिया। दोनों खिलाड़ियों का ये वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वॉर्नर दौड़ते हुए जाते हैं और भुवी के पैर छू लेते हैं, इसके बाद भुवनेश्वर उन्हें उठाकर गले लगा लेते हैं।
और पढ़िए – SRH vs DC: मुकेश कुमार की आखिरी बॉल चूके मार्को जेनसन, खुशी से उछल पड़े डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो
दोनों एक ही टीम के लिए खेलते थे
दरअसल, वॉर्नर और भुवनेश्वर दोनों पहले एक ही टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे। डेविड को अपनी पूर्व टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। वॉर्नर को SRH के साथ 2020 और 2021 सीजन में रन बनाने में नाकाम रहने और खराब प्रदर्शन के बाद अपनी जगह गंवानी पड़ी। उन्हें SRH प्रबंधन द्वारा टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि, वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2021 में टी20 विश्व कप और फिर 2022 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मजबूत प्रदर्शन के साथ वापसी की।
https://twitter.com/ak_ms_vk_pnn/status/1650530352497332226
https://twitter.com/IPL/status/1650500504940687364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1650500504940687364%7Ctwgr%5E4081664449e65348fff7e175970a816a6668f474%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fcricket%2Fipl-2023-david-warner-touches-bhuvneshwar-kumar-s-feet-heartwarming-gesture-ahead-of-srh-vs-dc-game-goes-viral-watch-2598770.html
और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात
दिल्ली कैपिटल्स का खराब प्रदर्शन
हालांकि वॉर्नर के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी भी खराब प्रदर्शन कर रही है। टीम को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। सीजन में संघर्ष के बावजूद वॉर्नर का अनुभव कैपिटल्स के लिए महत्वपूर्ण होगा। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट में वापसी करने की उम्मीद है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines