नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 में चोटिल केन विलियमसन की जगह श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्तान दासुन शनाका को साइन किया है। विलियमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुरुआती मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। वह बल्लेबाजी भी नहीं कर सके थे। केन को हाल ही में टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और वह स्वदेश लौट चुके हैं।
शनाका पहली बार खेलेंगे आईपीएल
शनाका ने पहले कभी आईपीएल नहीं खेला है। उन्हें बेस प्राइस 50 लाख में साइन किया गया है। शनाका ने हाल ही में भारत दौरे पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टी20 श्रृंखला में 187 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए थे। इसी श्रृंखला में श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा शतक भी जड़ा था। शनाका श्रीलंका के टी20 कप्तान के साथ शानदार बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने 181 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 141.94 की स्ट्राइक रेट से 3702 रन बनाए हैं। साथ ही 8.8 की इकॉनमी रेट से 59 विकेट लिए हैं।
और पढ़िए –IPL 2023: ‘धोनी के बाद बेहतर हुए पंत…’, सौरव गांगुली ने चैंपियन के बारे में दिया बयान
कैसे लगी थी विलियमसन को चोट
सीएसके की पारी के 13 वें ओवर में डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर कैच लेने का प्रयास करते हुए विलियमसन को चोट लग गई थी। रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से छक्के के लिए जा रही गेंद को रोकने के लिए उन्होंने छलांग लगाई थी। विलियमसन गेंद को बाउंड्री बोर्ड पर जाने से पहले मैदान में फेंककर दो रन बचाने में सफल रहे, लेकिन इस दौरान उनका घुटना बुरी तरह चोटिल हो गया। इसके बाद उन्हें बाहर ले जाया गया। कुछ समय तक इलाज कराने के बावजूद आखिरकार वह इलाज के लिए न्यूजीलैंड लौट गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines