IPL 2023: आईपीएल का 17वां मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में सीएसके टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। टीम ने 10 ओवर का खेल होने तक 95 रन के अंदर 3 विकेट गिरा दिए हैं। रवींद्र जडेजा ने 9वें ओवर में 2 विकेट लिए। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और संजू सैमसन का पवेलियन भेजा।
जडेजा ने ऐसा किया संजू सैमसन का शिकार
दरअसल, रवींद्र जडेजा चेन्नई के लिए पारी का 9वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर तीसरी गेंद पर उन्होंने पहले देवदत्त पडिक्कल को कैच आउट कराया, फिर पांचवी गेंद पर संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर संजू आउट हुए वह पड़कर थोड़ा घूमी और ऑफ स्टंप उखाड़ ले गई है। जब तक संजू कुछ समझ पाते बॉल अपना काम कर चुकी थी। आउट होने के बाद वह बेहद निराश दिए।
और पढ़िए – IPL 2023 orange cap: ऑरेंज कैप की रेस में वॉर्नर की छलांग, तीसरे नंबर पर खिसके ऋतुराज
पडिक्कल ने बनाए 38 रन
देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंद पर 38 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं संजू सैमसन 2 गेंद पर बिना खाता खोले वापस लौट गे। पडिक्कल ने 5 चौके लगाए। फिलहाल क्रीज पर जोस बटलर 41 जबकि रविचंद्रन अश्विन 8 रन बनाकर नाबाद हैं। 12 ओवर का खेल हो चुका है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
और पढ़िए – IPL 2023 CSK vs RR: आखिरी ओवर में छा गए संदीप शर्मा, रॉयल्स ने भेदा धोनी का किला
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), सिसंडा मगाला, महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines