IPL 2023: आईपीएल के 17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का नतीजा आकिरी बॉल पर निकला। आखिरी गेंद पर 5 रनों की दरकार थी, लेकिन गेंदबाज संदीप शर्मा ने यॉर्कर डालकर एमएस धोनी को मात दी और उस बॉल पर सिर्फ 1 रन ही बन सका। इस तरह सीएसके रोमांक मुकाबले को 3 रनों से गंवा दिया।
घुटने की चोट से जूझ रहे हैं धोनी
इस मुकाबले के बाद सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि धोनी अभी भी अपने घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी इस सीजन के पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चोटिल हुए थे। लेकिन कोच ने उस वक्त ये कहा था कि वो उनकी चोट नहीं थी बल्कि क्रैंप था।
कोच फ्लेमिंग ने किया ये खुलासा
मैच के बाद सीएसके कोच फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘धोनी को अभी भी घुटने की चोट परेशान कर रही है। जिसे आप खेल के दौरान देख सकते हैं, चोट उन्हें कुछ हद तक रोक रही है। फिटनेस के बारे में कहूं तो वो इस मामले में काफी पेशेवर रहे हैं। वो टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले आ गए थे। वो एक महान खिलाड़ी हैं, इसमें कोई संदेश नहीं है।’
धोनी ने 17 गेंद पर 32 रन बनाए
दरअसल, चेन्नई की टीम ने इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं। जिसमें 2 जीते और 2 में हार मिली। धोनी ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 17 गेंदों में 32 रन जड़े। लेकिन वो आखिरी गेंद पर छक्का लगाने से चूक गए और उनकी टीम हार गई।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
36 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
39 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines