ODI World Cup 2023: विश्व कप मुकाबले में भारत के सामने पाकिस्तान की टीम बौने साबित हुई है। भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबला हराकर विश्व कप 2023 में जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में लगातार आठवां मुकाबला हरा दिया है। भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि विश्व कप के फाइनल में भारत का पहुंचना तय है।
फाइनल में भिड़ेंगे IND-PAK- कोच
दरअसल भारत की जीत के बाद पाकिस्तानी कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भारत से भले ही हम आठवां मुकाबला हार चुके हैं, लेकिन फाइनल में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पक्की है। इससे साफ है कि उनका दावा है कि भारत इस विश्व कप के फाइनल में जरूर पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि हम भारत के खिलाफ नौवां मुकाबला फाइनल में खेलेंगे, इस दौरान हम भारत को जरूर हराएंगे।
कोच ने बताया पाकिस्तान की हार का कारण
कोच ने पाकिस्तान के हार का कारण बताते हुए कहा कि भारत के खिलाफ खेलने में खिलाड़ी काफी दबाव में थे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम का जो माहौल था, या फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर जिस तरह की बातें की जाती है, इससे टीम काफी दबाव फिल करती है। इस दबाव के कारण खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। पाकिस्तान के हार का सबसे बड़ा कारण यही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: मैच के बाद कोहली से गले मिल कान में फुसफुसाए शादाब खान, फैंस बोले- ‘टीशर्ट मांग रहा’
भारत ने जीता एकतरफा मुकाबला
बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबला हरा दिया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 192 रनों का आसान सा लक्ष्य रखा था। भारत के लिए यह टारगेट हलवा खाने जैसा था। भारत ने आसानी के साथ सिर्फ 30.3 ओवर में ही इस मैच को अपने नाम कर लिया और विश्व कप की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गए।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
24 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
49 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
50 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines