हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: 'ना इश्क में... ना प्यार में... जो मजा 8-0 की हार में', वीरेंद्र सहवाग ने शोएब अख्तर से लिए मजे

ODI World Cup 2023: भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबला हरा दिया है। इस जीत को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने शोएब अख्तर से मजे लिए हैं।

विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर।

ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दे दी है। भारत ने इस मुकाबले को सिर्फ 30.3 ओवर में अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत विश्व कप की रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गया है। भारत ने तीसरे स्थान से सीधा पहले स्थान के लिए छलांग लगा दिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को और नंबर वन पर रहे न्यूजीलैंड को पीछे कर दिया है। इस दौरान भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तानियों के जमकर मजे लिए हैं।

हम सभी का ख्याल रखते हैं- वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारी मेहमानवाजी की बात ही अलग है। हमने सारे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बैटिंग करने का मौका दिया है। हम सभी का ख्याल रखते हैं। बता दें कि भारत के दिग्गज गेंदबाजों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ऑल आउट कर दिया, इसी को लेकर सहवाग ने पाकिस्तानी से मजे लिए। सहवाग ने आगे कहा कि शायद खामोशी के चौके देखकर पाकिस्तानी बल्लेबाज ने जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटने की ठान ली है। इसके बाद सहवाग ने शोएब अख्तर को याद करते हुए कहा कि पाकिस्तानी प्रेशर नहीं झेल पाए। कोई नहीं शोएब भाई ना इश्क में, ना प्यार में, जो मजा है पाकिस्तान की 8-0 की हार में।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तानियों के सामने जय श्री राम की धुन से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, फैंस ने खास अंदाज में किया टीम इंडिया को चीयर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola