India Women vs Australia Women: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी भारत को मात दे दी है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 3 रन से अपनी झोली में डाल लिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने इस सीरीज पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास 2 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे में हराने का मौका था, लेकिन ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा की मेहनत पर फिर गया है। भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
ऋचा घोष ने खेली 96 रनों की पारी
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ 42वां वनडे जीत दर्ज कर ली है। भारत के पास शानदार मौका था आज के मुकाबले को अपने नाम करने का, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी समय में शानदार वापसी की और भारतीय टीम को बिखेर दिया, इस तरह भारत को जीता हुआ मैच गंवाना पड़ा है। ऋचा घोष ने इस मैच में कमाल की पारी खेली है, उन्होंने 117 गेंदों में 96 रन बनाए हैं। इसके अलावा दिप्ती शर्मा ने भी गेंदबाजी में कमाल कर दिखाया है। उन्होंने 10 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट झटके हैं, बावजूद इसके भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
दिप्ती शर्मा ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड
भारतीय टीम को मैच में भले ही हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन दिप्ती शर्मा ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। दिप्ती शर्मा ने 38 रन देकर 5 विकेट झटककर 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में इतना बड़ा कारनामा करने के बाद भी दिप्ती शर्मा अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी है। भारत अगर आज का मुकाबला अपने नाम कर लेता, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह भारत की 11वीं जीत होती, लेकिन भारत यह रिकॉर्ड बनाने से चूक गया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 52 मुकाबले में 10 मुकाबले को अपने नाम कर लिया है।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
23 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
26 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
51 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
52 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines