India vs West Indies: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। रविवार को होने वाले आखिरी मुकाबले अब अहम हो गया है। वहीं चौथे टी-20 में टीम इंडिया को मिली जीत के बाद पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का एक ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पठान ने बताया कि चौथे टी-20 में भारत को किस रणनीति से जीत मिली है।
सपाट पिच पर यह रणनीति काम आई
इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘फ्लोरिडा की पिच सपाट थी। जिस पर नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की अलग रणनीति काम आई है। क्योंकि जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे है थे, उससे वह 200 रनों का टारगेट भी पूरा कर सकते थे। वेरी गुड’ दरअसल, टीम इंडिया ने कल पहले गेंदबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में स्पिनरों का अच्छा इस्तेमाल किया और उसके बाद समय-समय पर अपनी रणनीति बदली जिससे विकेट गिरते रहे।
पठान ने गिल की भी तारीफ
वहीं इरफान पठान ने टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गिल बैटिंग के दौरान पूरी तरह से शांत थे और खुद को कंट्रोल में रख रहे थे। बता दें कि शुभमन गिल ने चौथे टी-20 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की शानदार पारी खेली।
भारत ने 8 विकेट से जीता मैच
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी-20 में विंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का टारगेट दिया था। जहां टीम इंडिया ने जवाब में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 84 और शुभमन गिल ने 77 रनों की शानदार पारी खेली।
ये भी देखें: ‘ये चैंपियन’ संन्यास से वापस आएगा, टीम को World Cup जिताएगा! खुद कप्तान उसे बुलाएगा!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines