IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला गया था। अपना दूसरा टी20ई मैच खेल रहे 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज 51 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत को केवल 17 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की।
उन्होंने चौथे टी20 में अपनी पारी के दौरान कुल 11 चौके और तीन छक्के लगाए और जिसमें से भारतीय पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील होसेन के खिलाफ लगाए गए छक्के ने सभी का ध्यान खींचा।
यशस्वी का अनोखा शॉट
जयसवाल, जो मुख्य रूप से बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, दाईं ओर मुड़े और वेस्ट इंडीज के गेंदबाज को रिवर्स स्वीप छक्का जड़ दिया। यह उनकी पारी का पहला छक्का था और गेंद आसानी से सीमारेखा के पार चली गई। युवा खिलाड़ी का अनोखा शॉट कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात थी और उनके छक्के का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/FanCode/status/1690417965035032576
पहले मैच में हुए फेल, फिर की दमदार वापसी
8 अगस्त को अपना टी20ई डेब्यू करने वाले जयसवाल पहले गेम में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन इन ब्लू को तीन मैचों की टी20ई सीरीज बराबर करने में मदद की। जयसवाल ने इस मैच में शुबमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 165 रन जोड़कर बड़ी जीत की नींव रखी और साथ ही टी20ई में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
23 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines