India vs West Indies: वेस्टइंडीज के साथ पांच टी-20 मैचों की सीरीज की शुरुआत टीम इंडिया के लिए भले ही खराब रही। लेकिन भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले आईपीएल स्टॉर्स तिलक वर्मा पहले ही मैच में छा गए। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के पहले रन छक्का मारकर बनाए। उन्होंने दो गेदों पर लगातार दो छक्के लगाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
तिलक ने खेली 39 रनों की पारी
तिलक वर्मा ने अपने डेब्यू मैच में 22 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन जबरदस्त छक्के और दो जबरदस्त चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 177.27 का रहा। इससे पहले तिलक वर्मा ने इस साल आईपीएल में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सबका ध्यान अपनी तरफ खीचा था।
आईपीएल में बनाए थे 343 रन
इससे पहले तिलक वर्मा ने इस साल के आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 11 पारियों में 43.88 की औसत से 343 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया था। उनके इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिली है।
आसान नहीं रहा तिलक वर्मा का सफर
टीम इंडिया में एंट्री का तिलक वर्मा का सफर आसान नहीं रहा है। क्योंकि उनके पिता इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में तिलक वर्मा का क्रिकेट करियर आसान नहीं था। उन्होंने उधार के बल्ले से भी प्रैक्टिस की है। लेकिन कोच सलाम बयाश ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था। ऐसे में उन्होंने तिलक को फ्री में क्रिकेट सिखाया बल्कि तिलक को लगातार क्रिकेट खेलने के लिए आगे बढ़ाया।
धीरे-धीरे तिलक वर्मा का बल्ला धूम मचाने लगा। उन्होंने 2021-22 की विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 180 रनों की पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसेके बाद उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने का मौका मिला। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्योंकि तिलक ने आईपीएल 2022 में ही 397 रन बनाए थे। तिलक वर्मा को उनकी मेहनत का फल मिला और उन्होंने टीम इंडिया में एंट्री कर ली है।
ये भी देखें: Tilak Varma Biography: Team India में हुआ डेब्यू, जानिए कौन है 20 साल के तिलक, जिसने तहलका मचाया
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines