India vs West Indies: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज फिलहाल 1-2 से चल रही है। विंडीज टीम शुरुआती दो मुकाबले जीत चुकी है तो तीसरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की थी। अब सीरीज के आखिरी दो मुकाबले 12 और 13 अगस्त को खेले जाएंगे। लेकिन खास बात यह है कि यह दोनों मुकाबले वेस्टइंडीज में नहीं खेले जाएंगे।
फ्लोरिडा (USA) में होंगे दोनों मुकाबले
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले आखिरी दोनों टी-20 मैच अमेरिका के फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जाएंगे। दरअसल, इससे पहले भी जब पिछली बार टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था, तब तो टी-20 मुकाबले वेस्टइंडीज के बजाए अमेरिका में ही खेले थे। ऐसा अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य भी किया गया है। चौथा मुकाबला 12 अगस्त को और पांचवां मुकाबला 13 अगस्त को खेला जाएगा।
पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद में हुआ था जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला गयाना में खेला गया था। अब दो मुकाबले फ्लोरिडा में होंगे। इसके अलावा बारिश भी एक वजह हो सकती है। बता दें कि दूसरा टेस्ट मैच बारिश की वजह से ड्रा हो गया था।
वनडे और टेस्ट सीरीज जीत चुकी है इंडिया
बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया वनडे और टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। वनडे सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। जबकि टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-0 से जीत मिली थी। फिलहाल टी-20 सीरीज में दोनों टीमें बराबरी पर खड़ी हैं।
ये भी देखें: World Cup की टिकट कब, कहां, कैसे मिलेगी? हो गया तारीखों का ऐलान! जानिए कैसे खरीद पाएंगे मैच की टिकट?
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines