India vs South Africa Series All Details: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल और रेड बॉल सीरीज के लिए रवाना हो चुकी है। 10 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच घमासान शुरू होगा। पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज में भिड़ेंगी। उसके बाद दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। अब इस सीरीज के टाइम और प्रसारण होने वाले चैनल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी हर जानकारी के बारे में:-
भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
टी20
- पहला टी20- 10 दिसंबर (डरबन), शाम 7.30 बजे IST
- दूसरी टी20- 12 दिसंबर (केबेरा), शाम 7.30 बजे IST
- तीसरा टी20- 14 दिसंबर (जोहानिसबर्ग), शाम 7.30 बजे IST
वनडे
- पहला वनडे- 17 दिसंबर (जोहानिसबर्ग), दोपहर 1.30 बजे IST
- दूसरा वनडे- 19 दिसंबर (केबेरा), शाम 4.30 बजे IST
- तीसरा वनडे- 21 दिसंबर (पार्ल), शाम 4.30 बजे IST
टेस्ट
- पहला टेस्ट- 26-30 दिसंबर (सेंचूरियन), दोपहर 1.30 बजे IST
- दूसरा टेस्ट- 3-7 जनवरी (केपटाउन), दोपहर 1.30 बजे IST
यह भी पढ़ें- टाइम आउट से ‘Handling The Ball’ तक, क्रिकेट में 12 तरीकों से आउट हो सकता है बल्लेबाज
कहां देख पाएंगे Live Streaming?
इस सीरीज का प्रसारण टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं मोबाइल यूजर्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस सीरीज का लुत्फ उठा पाएंगे।
भारतीय टीम का स्क्वॉड
टी20 स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), जीतेश शर्मा, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
वनडे स्क्वॉड: केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।
टेस्ट स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: हार्दिक पांड्या पर बैन का खतरा बढ़ा! अब गुजरात टाइटंस के CEO का आया बयान
साउथ अफ्रीका की टीम का स्क्वॉड
टी20 स्क्वॉड: एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यान्सन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिल फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्ट्रब्स, जेराल्ड कोएट्जे, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, नांद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स।
वनडे स्क्वॉड: एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन दर डुसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोरसी, मिहलाली मपोंगवाना, वियान मुल्डर, एंडिल फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, काइल वेरिन, लिजाड विलियम्स।
टेस्ट स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डीन एल्गर, मार्को यान्सन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएट्जे, टोनी डी जोरजी, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्ट्रब्स, काइल वेरिन।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines