ICC imposed Fine on Indian Team: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले मुकाबले के बाद भारतीय टीम विश्व चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान से खिसककर पांचवें पायदान पर पहुंच गई थी। अब भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने भारत के 2 महत्वपूर्ण प्वाइंट्स घटा दिए हैं। भारत अब पांचवें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा आईसीसी ने साउथ अफ्रीका दौरे पर गए सभी भारतीय खिलाड़ियों पर 10 फीसदी का जुर्माना भी लगाया है। इससे भारत को तगड़ा नुकसान हुआ है। भारत को बैक टू बैक दो झटके लगने से, टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई है।
किस नियम के तहत लगा जुर्माना
सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धीमी ओवर डाले थे, इस कारण से आईसीसी ने टीम पर जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने सभी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया, इसके साथ ही टीम के दो महत्वपूर्ण प्वाइंट्स भी घटा दिए हैं। इससे भारत को प्वाइंट्स टेबल में काफी नुकसान हुआ है। आईसीसी ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत टीम इंडिया पर जुर्माना लगाया है। यह अनुच्छेद न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है। अगर कोई टीम ओवर के लिए आवंटित समय से लेट ओवर डालती है, तो खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाता है। अगर किसी टीम की ओर से एक ओवर लेट डाले जाते हैं, तो खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5 फिसदी जुर्माना लगाया जाता है और एक प्वाइंट्स भी घटाए जाते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 2 ओवर लेट डाले हैं, इस कारण से खिलाड़ियों की मैच फीस का 10 फिसदी जुर्माना लगाया गया है और 2 प्वाइंट्स घटाए गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया को हुआ फायदा
सेंचुरियन टेस्ट मैच हारने के बाद भारत के पास 16 अंक और 44.44 के अंक प्रतिशत थे। लेकिन आईसीसी ने 2 प्वाइंट्स का जुर्माना लगाया, इसके बाद भारत के पास 14 अंक और 38.89 के अंक प्रतिशत बचे हैं। आईसीसी के इस एक्शन के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भी नीचे चली गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम छठे स्थान पर थी, लेकिन अब वह पांचवें स्थान और भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
28 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines