India vs South Africa 1st Test 3rd Day: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की पहली पारी दूसरे दिन 408 रन पर समाप्त हो गई है। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डीन एल्गर ने सबसे ज्यादा 185 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मार्को जानसेन ने 84 और डेविड बेडिंगहम ने 56 रन बनाए। अब साउथ अफ्रीका के पास 163 रनों की बढ़त हो गई है।
जसप्रीत बुमराह ने झटके 4 विकेट
भारतीय गेंदबाजी पहली पारी में कुछ नहीं रही लेकिन जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से काफी इंप्रेस किया। जसप्रीत बुमराह ने 26.4 ओवर की गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। इसके मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और आर अश्विन ने 1-1-1 विकेट अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें:- T20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर BCCI की पहली पसंद रोहित शर्मा, वापसी को लेकर होगी बातचीत
क्या गेंदबाजी में खली भारत को शमी की कमी?
पहली पारी नें भारतीय गेंदबाजों की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए खूब तरसाया। जिसके बाद अब बड़ा सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी की कमी खल रही है। मोहम्मद शमी को इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन बाद में शमी अनफिट होने के चलते टीम के साथ नहीं जुड़ सकें।
मोहम्मद शमी का मौजूदा फॉर्म काफी शानदार रहा है। वनडे विश्व कप 2023 में शमी ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी और वे पूरे टूर्नामेंट में सबसे कम मैच खेलकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शमी को विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है ऐसे में उनका टीम में नहीं होना भारत के लिए बड़ा झटका है।
शार्दुल हुए महंगे साबित
टेस्ट सीरीज के लिए भारत ने शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है लेकिन पहली पारी में उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। शार्दुल सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। शार्दुल ने 19 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 101 रन खर्च किए।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
55 mins ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
5 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines