India vs South Africa Test Series: भारतीय टीम अब साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जा चुकी है। टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका को उसके घर में आज तक टीम इंडिया हरा नहीं पाई है। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास को बदलने के लिए तैयार है। 26 दिसंबर को सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथ में है। अब टीम इंडिया की पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन कैसी होगी ये बड़ा सवाल है।
टीम में एक जगह और तीन दावेदार
पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के सामने टीम की प्लेइंग इलेवन चुनना काफी चुनौती भरा रहने वाला है। सेंचुरियन की पिच को तेज गेंदबाजों के लिए सही माना जाता है। ऐसे में देखना होगा कि रोहित शर्मा कितने तेज गेंदबाजों के साथ मैच में उतरते हैं। इसके अलावा रोहित को स्पिन गेंदबाज भी चुनने है। लेकिन अगर रोहित शर्मा चार तेज गेंदबाजों के साथ पहले मैच में उतरते हैं तो उनको एक स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा या अश्विन में से किसी एक को बाहर बैठाना होगा।
चार तेज गेंदबाजों में रोहित शर्मा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश चौधरी को चुन सकते हैं। रोहित शर्मा के सामने ये चुनौती होगी कि वे आर अश्विन, मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा में से प्लेइंग इलेवन में किसको चुनते हैं।
ये भी पढ़ें:- INDW Vs AUSW: भारत की जीत से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी हुईं खुश, पर्सनल कैमरे में कैद की टीम इंडिया की तस्वीर
सेंचुरियन टेस्ट पर बारिश का साया
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है। 26 दिसंबर को सेंचुरियन में आंधी के साथ बारिश होने के 96 फीसदी चांस बताए जा रहा है। हालांकि बारिश का साया टेस्ट मैच के पहले दिन पर ही है। बाकी दूसरे दिन सेंचुरियन में मौसम साफ रहने वाला है और दूसरे दिन बारिश के महज 25 फीसदी चांस बताए जा रहे है।
पहले टेस्ट के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश चौधरी।
संबंधित खबरें
भारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
32 mins agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
4 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
5 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines