हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: पहले टेस्ट में कैसी होगी सेंचुरियन की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज किसको मिलेगा ज्यादा लाभ

India vs South Africa 1st Test: पहले टेस्ट मैच में सेंचुरियन की पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

India vs South Africa 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। जिसके लिए अब दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही है। आज सेंचुरियन में भारतीय टीम को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया।

अब दोनों टीमों की नजरे सेंचुरियन की पिच पर है जिसके बाद ही दोनों टीम अपनी प्लेइंग इलेवन डिसाइड करेगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों टीमों का फोकस पहले मैच में ज्यादा से ज्यादा तेज गेंदबाजों को खिलाने पर होगा।

सेंचुरियन में किसको मिलेगा ज्यादा लाभ

वैसे तो सेंचुरियन की पिच को बल्लेबाजों के लिए ज्यादा उपयोगी माना जाता है। लेकिन इस बार जानकारी सामने आ रही है कि गेंदबाजों को ज्यादा लाभ मिल सकता है। टेस्ट मैच के पहले तीन दिन तेज गेंदबाजों को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है तो अगले दो दिन पिच पर घास होने के चलते स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा लाभ मिलेनी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

अब उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पास दो बेहतरीन स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और रवींद्र जडेजा भी है। अगर प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरते है तो उनको इन दो स्पिन गेंदबाजों में से एक को चुनना होगा।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: विराट कोहली की वापसी से बढ़ी रोहित शर्मा की टेंशन, Playing 11 से बाहर हो सकता है बड़ा खिलाड़ी

विज्ञापन

सेंचुरियन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

आखिरी बार सेंचुरियन के मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका की भिडंत साल 2018 में हुई थी। उस वक्त टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में खेली थी। इस मैच की पहली पारी में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था। पहली पारी में विराट कोहली ने 153 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई दूसरा भारतीय बल्लेबाज ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाया था। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में इस हार का बदला लेना चाहेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola