India vs Pakistan, T20 World Cup 2024 Full Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल सामने आ चुका है। टी20 वर्ल्ड कप के नौवें संस्करण का आगाज एक जून को होगा। 29 दिन तक चलने वाले महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। फैंस को आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में हमेशा से ही भारत और पाकिस्तान मुकाबले का बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। यहां दोनों टीमें नौ जून को आमने-सामने होंगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले का गवाह न्यूयॉर्क शहर बनेगा।
टी20 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत:
भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 फॉर्मेट में अबतक 12 बार आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया को ग्रीन टीम के खिलाफ जहां नौ मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं ग्रीन टीम को अबतक महज तीन मैचों में कामयाबी हाथ लगी है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी, कब-कब होगा टीम इंडिया का मुकाबला
न्यूट्रल ग्राउंड पर दोनों टीमों का कैसा है रिकॉर्ड?
न्यूट्रल ग्राउंड पर भी भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा रहा है। भारतीय टीम ने न्यूट्रल ग्राउंड पर ग्रीन टीम के खिलाफ सात मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान को महज दो मुकाबलों में जीत मिली है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत:
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीम अबतक सात मैच में आमने-सामने हुई है। यहां भी भारतीय टीम विपक्षी टीम से कोसों आगे नजर आती है। ब्लू टीम को पांच मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि एक मैच में ग्रीन को कामयाबी हाथ लगी है। इसके अलावा एक मैच टाई हुआ है। टाई मैच में बॉल आउट नियम को अपनाया गया था, जहां भारतीय टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी।
लीग चरण में कब-कब होंगे भारत के मैच?
5 जून- भारत बनाम आयरलैंड – न्यूयॉर्क
9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान – न्यूयॉर्क
12 जून- भारत बनाम यूएसए – न्यूयॉर्क
15 जून- भारत बनाम कनाडा – न्यूयॉर्क
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines