IND vs PAK Match Full Schedule: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में महामुकाबला हुआ था। उसके बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें मैदान पर एक दूसरे का सामना करेंगी। पर इस बार यह मुकाबला सीनियर नहीं बल्कि जूनियर टीमों के बीच होगा। टीम इंडिया की जूनियर अंडर 19 टीम 8 दिसंबर से 17 दिसंबर तक एशिया कप खेलने उतरेगी। यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई द्वारा शनिवार को टीम का स्क्वॉड सहित पूरा शेड्यूल भी शेयर किया गया है। भारतीय टीम इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी।
भारत-पाकिस्तान के बीच कब होगा मुकाबला?
आठ बार की चैंपियन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में फेवरिट होगी। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, यूएई, जापान, श्रीलंका और बांग्लादेश भी हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 8 दिसंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। जबकि 10 दिसंबर को खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला। इस टूर्नामेंट में चार-चार टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। लीग राउंड में हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। 15 दिसंबर को दोनों सेमीफाइनल होंगे, फिर 17 दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी! मुंबई इंडियंस को लेकर सामने आया नया अपडेट
टीम इंडिया का लीग राउंड में शेड्यूल
- भारत बनाम अफगानिस्तान, 8 दिसंबर
- भारत बनाम पाकिस्तान, 10 दिसंबर
- भारत बनाम नेपाल, 12 दिसंबर
- सेमीफाइनल (दोनों), 15 दिसंबर
- फाइनल, 17 दिसंबर
यह भी पढ़ें:- ‘रोहित और विराट को Goodbye…,’ शोएब अख्तर का बड़ा बयान, हार्दिक पांड्या को दी खास सलाह
टीम इंडिया का स्क्वॉड
मेन स्क्वॉड: उदय सहारन (कप्तान), सौमी कुमार पांडे (उपकप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशू मोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीश राव (विकेटकीपर), इन्नेश महाजन, मुरुगन अभिषेक, धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।
स्टैंडबाय (ट्रैवलिंग): प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।
रिजर्व: दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश, किरन चोरमाले।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines