India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक तरफ इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ एक बार फिर से बैजबॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है, तो वहीं भारतीय टीम भी इंग्लैंड के आक्रामक खेल का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
अब टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम को बैजबॉल क्रिकेट को लेकर चेतावनी दी है। मोहम्मद सिराज का मानना है कि इंग्लैंड के लिए भारतीय पिचों पर बैजबॉल क्रिकेट को अंजाम देना उतना आसान होने वाला नहीं है।
भारत में नहीं चलेगा बैजबॉल क्रिकेट
मैच से पहले मोहम्मद सिराज ने बताया कि अगर इंग्लैंड बैजबॉल क्रिकेट खेलने पर अड़ा रहा तो मैच जल्द ही खत्म हो जाएगा। भारत में परिस्थितियां बेहद अलग है अगर यहां पर इंग्लैंड लगातार आक्रामक खेल दिखाएगा तो मैच 2 दिन के अंदर ही खत्म हो सकता है। यहां पर हर गेंद को हिट करना आसान होने वाला नहीं है, गेंद कभी टर्न होगी तो कभी सीधी रहने वाली है। ऐसे में अगर इंग्लैंड फिर भी बैजबॉल क्रिकेट खेलती है तो ये हमारे लिए काफी अच्छा होगा क्योंकिं मैच जल्द ही खत्म होने की संभावना होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फिर गरमाया पिच का मुद्दा, दिग्गज ने भारत को चेताया; ‘इसी लिए आपने विश्व कप गंवाया’
शानदार फॉर्म में हैं मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का मौजूदा फॉर्म काफी शानदार है। साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की थी। खासकर केपटाउन टेस्ट में तो सिराज अकेले साउथ अफ्रीका टीम पर कहर बनकर टूटे थे।
केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने महज 15 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। सिराज का ये साल 2024 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। सिराज के इस शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने केपटाउन टेस्ट में 7 विकेट से जीत हासिल की थी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines