Sarfaraz Khan & Rajat Patidar : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरुआती दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। दूसरे टेस्ट में रजत पाटीदार को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था। लेकिन वह एक मौके को भुनाने में फेल रहे हैं। दूसरे टेस्ट में टीम में शामिल किए गए सरफराज खान भी डेब्यू करने की रेस में थे लेकिन टीम मैनेजमेंट ने सरफराज खान की जगह रजत पाटीदार को टेस्ट डेब्यू करने का मौका दिया था।
लेकिन अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या बाकी के बचे हुए टेस्ट मैचों के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को एक बार फिर स्क्वॉड में रखा जाएगा या फिर इन दोनों ही खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
पाटीदार और सरफराज होंगे टीम से बाहर
भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में युवा खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड को विशाखापट्टनम टेस्ट में 106 रन से परास्त किया था। हालांकि अब उम्मीद की जा रही है कि तीसरे टेस्ट से विराट कोहली और केएल राहुल एक बार फिर टीम में वापसी कर सकते हैं। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पाटीदार और सरफराज खान दोनों को टीम से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि जहां विराट कोहली की जगह रजत पाटीदार को मौका दिया गया था, तो दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया था। ऐसे में अगर विराट और केएल एक बार फिर वापसी करते हैं, तो वह इन दोनों खिलाड़ियों की जगह पर टीम में वापस आएंगे।
https://twitter.com/majnugarfield/status/1754798026164445388
ये भी पढ़े- Rape FIR : ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, दर्ज हुई FIR
इंग्लैंड के खिलाफ पाटीदार फेल
विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार अपनी दोनों पारियों में कोई बड़ी पारी खेलने में फेल रहे थे। पहली पारी में रजत पाटीदार बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन रेहान अहमद की एक गेंद पाटीदार के बल्ले का निचला किनारा लेकर सीधा विकेट से जा टकराई थी। जिसकी वजह से पाटीदार पहली पारी में महज 32 रन बनाए थे। उन्होंने पहली पारी में 72 गेंदों का सामना किया था, साथ ही उन्होंने तीन चौके भी जड़े थे।
दूसरी पारी में भी रजत पाटीदार सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। इस बार वह सिर्फ 9 रन ही बना सके थे। पाटीदार को दूसरी पारी में एक बार फिर रेहान अहमद ने अपना शिकार बनाया था।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: अगर भारत भी बैजबॉल स्टाइल में खेले Test, तो कैसी होगी Playing 11, क्या Rohit-Virat होंगे बाहर?
विराट कोहली करेंगे वापसी
भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया था। विराट कोहली के नाम वापस लेने की वजह व्यक्तिगत कारण बताए गए थे, लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। विराट कोहली के वापसी करने के बाद भारत की बल्लेबाजी क्रम में अधिक मजबूती देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़े- U19 World Cup: ‘जीतकर ही जाऊंगा’ वर्ल्ड कप को लेकर सरफराज खान के भाई ने कही बड़ी बात
राजकोट में होगा तीसरा टेस्ट मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच शुरुआती दोनों मुकाबले काफी रोमांच से भरे हुए थे। पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला गया था। जिसमें भारत को 28 रन से हार मिली थी। उसके बाद विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत ने एक बार फिर मजबूत वापसी करते हुए मेहमान टीम को 106 से शिकस्त दी थी। अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा। हालांकि दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच में 10 दिन का बड़ा अंतर।
बीसीसीआई ने अभी तक बाकी बचे हुए टेस्ट मैचों की टीम का ऐलान भी नहीं किया है। अब देखना यह होगा कि तीसरे टेस्ट में क्या बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines