India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज बराबरी पर चल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड को जीत मिली थी। वहीं, सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसमें भारत को जीत मिली है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि इन दोनों ही मुकाबले के 4 पारियों में श्रेयस अय्यर के बल्ले से कुछ खास कमाल देखने को नहीं मिला है। अय्यर लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हैं, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में उनका टीम से पत्ता कटना तय माना जा रहा है।
कोहली की वापसी भी मुश्किल
इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। उस मैच के लिए भारत का स्क्वॉड या प्लेइंग 11 कैसी होगी अब इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में जीत जरूर मिली है, लेकिन टीम के लिए कई खिलाड़ियों की फिटनेस और गैरमौजूदगी चिंता बनी हुई है। विराट कोहली की वापसी पर अभी कोई खास अपडेट नहीं मिल पाया है। वहीं श्रेयस अय्यर का फॉर्म अब चिंता बढ़ा रहा है। उधर शुभमन गिल ने शतक लगाकर कुछ चिंता कम की थी कि अब उनकी चोट से और समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में सरफराज खान की लॉटरी लग सकती है।
गिल ने बचाई अपनी जगह
भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैचों के लिए ही अपना स्क्वाड जारी किया था, ऐसे में अभी बाकी 3 मैचों के लिए भारत का स्क्वाड जारी किया जाएगा। देखना हो सबसे पहले कि सरफराज खान उसका हिस्सा होते हैं या नहीं। अगर स्क्वॉड में उन्हें जगह मिली तो राजकोट टेस्ट में वह जगह पाने के बेशक हकदार होंगे पर कप्तान रोहित शर्मा उन्हें मौका देते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी। अगर गिल विशाखापट्टनम टेस्ट में शतकीय पारी नहीं खेलते, तो उनकी जगह सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया तय माना जा रहा था, लेकिन गिल ने शतक ठोककर वापसी का ढोल पीट दिया है।
सरफराज की होगी एंट्री
हालांकि शुभमन गिल विशाखापट्टनम टेस्ट के तीसरे दिन फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे और वह मैच के चौथे दिन फील्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं आए। दूसरी ओर अय्यर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सरफराज खान को तीसरे मैच में खेलने का मौका मिल सकता है।
टीम इंडिया इंजरी से परेशान
शुभमन गिल से पहले टीम केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की इंजरी से भी जूझ रही है। यह दोनों खिलाड़ी भी वापसी करेंगे या नहीं इसकी भी तस्वीर साफ नहीं है। यानी अभी कुछ तय नहीं हो पा रहा है कि स्क्वॉड में कौन हो सकता है, क्योंकि इंजरी की समस्या ने भारत को चारों ओर से घेर रखा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के साथ कप्तान और कोच की भी चिंता बढ़ती जा रही है।
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines