Live Updates
21:26 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: भारत ने इंग्लैंड को हराया

भारतीय टीम ने लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड को 100 रनों से हराया। मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए।

21:16 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: शमी को मिला चौथा विकेट

मोहम्मद शमी ने अपना चौथा विकेट लेते हुए इंग्लैंड को नौवां झटका दे दिया है। टीम इंडिया अब जीत से महज 1 विकेट दूर है।

20:58 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: कुलदीप यादव को मिला दूसरा विकेट

कुलदीप यादव ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर 98 पर इंग्लैंड को आठवां झटका दे दिया। इससे पहले कुलदीप ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड किया था।

20:49 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: जडेजा ने वोक्स का किया शिकार

रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड को सातवां झटका दिया और क्रिस वोक्स को स्टंप आउट करवाया। इंग्लैंड की टीम ने 98 के स्कोर पर 7वां विकेट गंवा दिया।

20:26 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: मोहम्मद शमी को मिला तीसरा विकेट

मोहम्मद शमी ने अपना तीसरा विकेट लिया और मोईन अली को पवेलियन भेजा दिया। उन्होंने दूसरे स्पेल की अपनी पहली गेंद पर ही विकेट लिया और इंग्लैंड को छठा झटका दे दिया।

19:58 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: इंग्लैंड की आधी टीम 52 पर आउट

कुलदीप यादव ने टर्निंग बॉल पर जोस बटलर को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। 52 के स्कोर पर आधी इंग्लिश टीम पवेलियन लौट गई।

19:56 (IST) 29 Oct 2023
IND Vs ENG ODI World Cup Live Updates: कुलदीप ने बटलर को किया बोल्ड

इंग्लैंड की टीम ने 52 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव ने शानदार टर्निंग बॉल पर जोस बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया।

19:24 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: शमी का कहर

तेज शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने अपना कहर बरपाया और दो-दो विकेट लेकर इंग्लैंड को 39 के स्कोर पर चार झटके दे दिए।

19:16 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: शमी ने स्टोक्स को डक पर किया बोल्ड

मोहम्मद शमी ने बेन स्टोक्स पर भयंकर दवाब बनाया। उनको 9 गेंदें डॉट खिलाने के बाद 10वीं गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत को 33 के स्कोर पर तीसरी सफलता मिल गई।

18:59 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: रूट का नहीं खुला खाता

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को बैक टू बैक दो झटके देकर बैकफुट पर ला दिया। बुमराह ने जो रूट को पहली गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया।

18:56 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: बुमराह को मिला पहला विकेट

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को पहला विकेट दिला दिया और पांचवें ओवर में डेविड मलान को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह इंग्लैंड को 30 के स्कोर पर पहला झटका लगा।

18:39 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: मोहम्मद सिराज की धुनाई

बुमराह ने जहां अपने पहले ओवर में चार रन दिए। वहीं मोहम्मद सिराज ने खराब शुरुआत की और पहले ओवर में ही 13 रन खर्च कर दिए। इसमें दो वाइड भी शामिल थीं।

18:32 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: अब गेंदबाजों की बारी

बल्लेबाज तो आज के मैच में भारत के लिए कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अब गेंदबाजों के भरोसे है टीम इंडिया की नैया। जसप्रीत बुमराह ने अटैक की शुरुआत की।

17:57 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: इंग्लैंड को मिला 230 का लक्ष्य

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए लखनऊ में 9 विकेट पर 229 रन बनाए हैं। इंग्लैंड को अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के लिए 230 का लक्ष्य मिला है।

17:39 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: सूर्यकुमार यादव 49 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम को 208 के स्कोर पर आठवां झटका लगा और सूर्यकुमार यादव 47 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हो गए। वह वर्ल्ड कप में अपना पहला पचासा लगाने से चूक गए।

17:12 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: भारत का 7वां विकेट गिरा

मार्क वुड ने पारी में अपना पहला विकेट लिया और मोहम्मद शमी को 1 रन पर आउट कर दिया। टीम इंडिया ने 183 पर अपना 7वां विकेट गंवाया।

17:08 (IST) 29 Oct 2023
IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: रवींद्र जडेजा आउट

भारतीय टीम को 182 के स्कोर पर छठा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा को आदिल रशीद ने अपना दूसरा शिकार बनाया।

IND vs ENG ODI World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 29वां मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड फिलहाल विश्व कप प्वाइंट्स टेबल 5 मैच हारकर 10वें स्थान पर है। नीचे पढ़ें अपडेट्स...