Umpires Call Controversy: विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम के साथ चीटिंग होने पर विवाद छिड़ गई है। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर अंपायर ने इंग्लैंड के एक खिलाड़ी टॉम हार्टली को आउट करार दे दिया था। इसके बाद खिलाड़ी ने रिव्यू का इस्तेमाल किया और यह मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंच गया। थर्ड अंपायर ने पहले तो देखा कि गेंद हार्टली के हाथ में लगी है और हाथ विकेट के सामने ही है। इसके बाद अल्ट्रा एज में भी यह तय हो गया कि गेंद हाथ को छू चुकी है। फिर थर्ड अंपायर ने देखा कि गेंद विकेट को भी हीट कर रही है। ऐसे में थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज टॉम हार्टली को लेकर अंपायर को अपना फैसला बदलने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: वाइजैग टेस्ट में टीम इंडिया की जीत, WTC Points Table में हुआ तगड़ा फायदा
अंपायर से बात करने पहुंचे रोहित शर्मा
गौर करने वाली बात है कि ऑन फील्ड अंपायर ने हार्टली को आउट दे दिया था, लेकिन अंपायर ने हार्टली को कैच आउट के अपील पर आउट दिया था, ना कि एलबीडब्ल्यू के अपील पर। इसको लेकर थर्ड अंपायर ने देखा कि बल्लेबाज कैच आउट नहीं है, इस कारण से ऑन फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलने के लिए कहा। अगर अंपायर एलबीडब्ल्यू के लिए खिलाड़ी को आउट देता, तो अंपायर्स कॉल के तहत बल्लेबाज आउट हो जाता। इसी कारण से विकेट को हीट करने के बाद भी बल्लेबाज आउट नहीं हुआ। इस घटना के बाद रविचंद्रन अश्विन सीधा अंपायर के पास गए और इस मसले पर बात करने लगे। दूसरी ओर भारत के कप्तान रोहित शर्मा और कई अन्य खिलाड़ी भी अंपायर के पास पहुंच गए और पूछने लगे कि जब थर्ड अंपायर ने अंपायर्स कॉल कहा है फिर बल्लेबाज आउट क्यों नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में हुई भारत की जीत, इंग्लैंड को 106 रनों से हराया
अश्विन के पूरे नहीं होने दिए 500 विकेट
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि भारतीय टीम के साथ चीटिंग हुई है। फैंस का कहना है कि मैच में अंपायर्स कॉल होना था, लेकिन अंपायर का फैसला चेंज कराया गया। इस विवाद के कारण रविचंद्रन अश्विन का 500वां विकेट पूरा होते-होते रह गया। अगर इस गेंद पर हार्टली आउट हो जाते, तो अश्विन के लिए वह 500वां टेस्ट शिकार बन जाते। इस मामले में फैंस भड़क उठे हैं और अंपायर को गलत ठहरा रहे हैं।
संबंधित खबरें
बिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
19 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
42 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines