Baseball Cricket India Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के आगाज के साथ ही बैजबॉल क्रिकेट की चर्चा भी तेज हो गई है। बैजबॉल क्रिकेट का अर्थ है कि टेस्ट मैच को भी टी20 स्टाइल में खेलना। आमतौर पर देखा जाता है कि टेस्ट मैच में बल्लेबाज 50 से 60 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया करते हैं। अगर कोई बल्लेबाज 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाता है, तो यह तूफानी पारी मानी जाती है। इंग्लैंड आज कल इसी अंदाज में टेस्ट खेल रहे हैं। एशेज क्रिकेट में इंग्लैंड ने बैजबॉल अंदाज में ही खेला और भारत के खिलाफ भी इस अंदाज को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि अगर भारत भी बैजबॉल स्टाइल में टेस्ट मैच खेलता है, तो भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी।
ये भी पढ़ें:- U19 World Cup: ‘जीतकर ही जाऊंगा’ वर्ल्ड कप को लेकर सरफराज खान के भाई ने कही बड़ी बात
यशस्वी जायसवाल करेंगे ओपनिंग
भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल कुछ हद तक बैजबॉल अंदाज में ही टेस्ट मैच खेलते देख रहे हैं। यशस्वी ने हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की पहली पारी में भी बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है। खिलाड़ी ने इस दौरान दोहरा शतक जड़ा है। खास बात है कि दोहरा शतक लगाने के दौरान बल्लेबाज ने अर्धशतक भी बाउंड्री लगाकर पूरा किया। फिर यशस्वी ने शतक भी बाउंड्री मारकर जड़ा। इसके बाद यशस्वी ने 150 का आंकड़ा भी बाउंड्री लगाकर पूरा किया। इतना ही नहीं, जायसवाल ने दोहरा शतक भी छक्का लगाकर बनाया। इससे साफ है कि यशस्वी बैजबॉल स्टाइल में टेस्ट खेल रहे हैं। अगर भारत वास्तविक तौर पर पूरी तरह से बैजबॉल स्टाइल में टेस्ट खेलना चाहे, तो भारत को ऐसे ही बल्लेबाजों की जरूरत पड़ने वाली है।
https://twitter.com/trollpakistanii/status/1751554184883970318
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘टीम में खल रही विराट कोहली की कमी’ वापस बुलाने के लिए रोहित शर्मा ने लगा दिया पूरा जोर
क्या रोहित और कोहली होंगे बाहर
फैंस के मन में एक सवाल जरूर होगा कि अगर भारतीय टीम भी बैजबॉल स्टाइल में टेस्ट मैच खेलना चाहेगी, तो क्या रोहित और विराट को टीम का हिस्सा बनाया जाएगा। बता दें कि रोहित शर्मा वैसे भी तूफानी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं, इंग्लैंड के खिलाफ भले ही अभी तक रोहित का बल्ला खामोश रहा है, लेकिन वह अगर एक बार मैदान पर टिक जाते हैं, तो उसका अंदाज तूफानी ही रहने वाला है, ऐसे में रोहित को टीम में शामिल किया जाएगा। विराट कोहली को लेकर टीम सेलेक्टर्स सोच सकते हैं। विराट को आमतौर पर टेस्ट में तूफानी अंदाज में खेलते नहीं देखा जाता है। हालांकि कोहली टी20 में अभी भी तेज गति से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में विराट कोहली को टीम में शामिल करने की संभावना 50-50 है।
https://twitter.com/Vishal_3335/status/1754491128962023687
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो, गिल की फिटनेस पर सस्पेंस; क्या अब सरफराज की लगेगी लॉटरी?
कैसी होगी भारतीय टीम की Playing11
बैजबॉल स्टाइल में भी भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ही होंगे। वहीं, तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आ सकते हैं। इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर उतारा जाएगा। ईशान किशन को भी इस टीम में जगह मिल जाएगी। एक अन्य खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह दी जा सकती है। ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया जाएगा। एक अन्य ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को टीम का हिस्सा बनाया जाएगा। तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को टीम में जगह मिलेगी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
30 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines