India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दो मैच खेले जा चुके है इस बीच इंग्लैंड की टीम भारत से रवाना हो चुकी है। ऐसे में फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर सीरीज के बीच में इंग्लैंड की टीम भारत से क्यों और कहां रवाना हुई है। अब इसकी बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद और दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला गया। पहले मैच में इंग्लैंड ने और दूसरे मैच में भारत ने जीत हासिल की थी। अब सीरीज का अगला मैच 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड की टीम भारत से अबू धाबी पहुंच गई है। इस दौरान इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी अपने साथ क्रिकेट किट भी लेकर गए हैं।
अबू धाबी क्यों गई इंग्लैंड टीम?
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड टीम का ये ब्रेक परिवार के साथ समय बिताने के लिए है। इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बताया कि यह काफी आरामदायक होगा। यहां हम ज्यादा ट्रेनिंग नहीं करने वाले हैं। हमारे खिलाड़ियों ने अबू धाबी में अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की है। उनका ये समय परिवार के साथ बिताने का है। विशाखापट्टनम टेस्ट चार दिन के अंदर ही खत्म हो गया था। जिसके बाद इंग्लैंड टीम ने पांचवे दिन वाइजैग से अबू धाबी के लिए उड़ान भरी।
कब भारत वापस लौटेगी इंग्लैंड टीम
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अभी 9 दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अबू धाबी पहुंची है। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर इंग्लैंड की टीम कब भारत वापस लौटेगी। तो बता दें, इंग्लैंड की टीम अब 12 फरवरी को भारत वापस लौटेगी।
सीरीज में 1-1 की बराबरी पर दोनों टीम
अभी तक दोनों टीमों के सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। जिसके बाद सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर हैं। अब तीसरे मैच में दोनों टीम जीत हासिल करके सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 28 रनों से हराया था। जिसके दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 106 रनों से मात दी।
दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह को शानदार प्रदर्शन करने के चलते मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। बुमराह ने दूसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट हासिल किए थे। पहली पारी में बुमराह ने 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी में टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था। पहली पारी में जायसवाल ने दोहरा शतक और दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शतक लगाया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : पूर्व दिग्गज ने स्टोक्स और रूट को बताया हार का दोषी, ‘कहां हुई इंग्लैंड से चूक’
ये भी पढ़ें:- ICC Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान को गंवानी पड़ेगी चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी! सामने आई बड़ी खबर
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
18 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
50 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
53 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines