India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम के वाइजैग स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 106 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही पिछले मैच में मिली हार का टीम इंडिया ने बदला ले लिया है। अब भारतीय टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक काफी शानदार रही है। वहीं इंग्लैंड अपने जिस बैजबॉल क्रिकेट के लिए जानी जाती है वो इस मैच में देखने को नहीं मिला है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट का काफी मजाक भी उड़ा रहे हैं।
फैंस ने लिए ‘बैजबॉल’ के मजे
विशाखापट्टनम टेस्ट मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में चौथे दिन इंग्लैंड की टीम 292 रनों पर ऑलआउट हो गई। वैसे तो टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड टीम को बैजबॉल क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है।
जो दूसरे टेस्ट मैच में देखने को नहीं मिला। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 253 और दूसरी पारी में 292 रनों पर ढेर हो गई थी। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट का मजाक उड़ा रहे हैं। इसको लेकर कई यूजर्स ने काफी मजेदार मीम्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
भारत ने की सीरीज में 1-1 की बराबरी
हैदराबाद टेस्ट मैच में मिला हार के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई थी। जिसके बाद अब विशाखापट्टनम टेस्ट मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। दूसरे टेस्ट मैच में जहां बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का बोलबाला रहा तो वही गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का कहर देखने को मिला। बुमराह ने विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में 9 विकेट हासिल किए। जिसके चलते उनको ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत के साथ हुई चीटिंग? विकेट हीट करने के बावजूद अंपायर्स कॉल नहीं देने पर विवाद
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : जसप्रीत बुमराह के मुरीद हुए कप्तान बेन स्टोक्स, हार के बाद भी गेंदबाज के पढ़े कसीदे
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines