India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक वक्त टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन अब फिलहाल टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है, क्योंकि 145 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 45 रन पर चार विकेट गिर चुके हैं, इंडिया को दोनों ओपनर कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल वापस लौट चुके हैं। केएल राहुल का खराब फॉर्म अब टीम इंडिया की परेशानी बनता जा रहा है।
7 पारियों में 30 रन की पारी भी नहीं निकली
केएल राहुल का खराब फॉर्म अब टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है, क्योंकि पिछली सात पारियों में उनके बल्ले से 30 रन की पारी भी नहीं निकली है। बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 10 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी राहुल का फ्लॉप शो जारी रहा, दूसरी पारी में केएल 2 रन बनाकर शाकिब अल हसन का शिकार बन गए।
https://twitter.com/cricbuzz/status/1606594361223163904?s=20&t=k8Qp4fGnAAndF3amyVVLHg
रनों के लिए तरसे राहुल
एक तरफ राहुल टीम इंडिया के कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, दूसरी तरफ उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे, जिससे टीम इंडिया पर वह बोझ बनते जा रहे हैं, पिछली सात पारियों में उनके बल्ले से सबसे बड़ी पारी 23 रन की निकली है, जिससे उनके खराब फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है। यानि इस वक्त केएल राहुल रनों के लिए तरस रहे हैं।
केएल राहुल ने पिछली सात पारियों में 2, 10, 23, 22, 10, 12, 8 रनों की पारी खेली है, यानि उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी नहीं निकला। वहीं दूसरे टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप होने की वजह से टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है, ऐसे में राहुल को जल्द से जल्द फॉर्म में आना होगा।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
23 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
51 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines