IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया को बैक टू बैक 2 बड़े झटके लगे हैं। रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा के बाद तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी चोटिल होकर दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया 22 दिसंबर से ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।
नवदीप सेनी जाएंगे नेशनल क्रिकेट अकादमी
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी मांसपेशियों में खींचाव आया है। अब नवदीप सैनी अब सीधा बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी जाएंगे, जहां मेडिकल टीम उनकी निगरानी करेगी। इसके बाद वह कमबैक करने के लिए मेहनत करेंगे। आपको बता दें कि नवदीप को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था।
और पढ़िए – PAK vs ENG: घुटना टेक शॉट मारने जा रहे थे Ben Stokes, हाथ से छूटकर 10 फीट हवा में उछला बल्ला, देखें मजेदार वीडियो
रोहित को ठीक होने में वक्त लगेगा
नवदीप सैनी के अलावा कप्तान रोहित शर्मा भी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हैं। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी, मेडिकल टीम के अनुसार, रोहित को पूरी तरह फिट होने में अभी कुछ वक्त लगेगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1605108521426903045?s=20&t=KCximu5L2aqnWuhvRzEdqw
और पढ़िए – IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
22 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच
22 से भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। जो ढाका में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने चटगांव में 188 रनों से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ ही भारत इस सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर चुका है।
दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
29 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
47 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines