हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया की घर में ही हुई घनघोर बेइज्जती, सिराज-कुलदीप की मौजूदगी में बुरी तरह हारा भारत  

India A vs SA A: भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है. उससे पहले इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की मौजूदगी में इंडिया के खिलाफ टेम्बा बावुमा की टीम ने चौथी पारी में 417 रन बना दिए हैं. टीम इंडिया की घरेलू मैदान पर ही घनघोर बेइज्जती हो गई है.

विज्ञापन
India A

India A vs SA A: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु में इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच दूसरा फोर डे मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इंडिया ए के लिए खेल रहे थे. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की मौजूदगी थी. उसके बाद भी युवा खिलाड़ी से सजी दक्षिण अफ्रीका ए की टीम ने चौथी पारी में 417 रन बना डाले. घरेलू मैदान पर इतना बड़ा चेस करके अफ्रीका की टीम ने गौतम गंभीर को परेशानी में डाल दिया है. 

मोहम्मद सिराज और कुलदीप हुए बुरी तरह से फेल 

इंडिया ए के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को चौथी पारी में 417 रनों का लक्ष्य मिला. टीम इंडिया ने तीसरी पारी में 382 रन बनाकर 7 विकेट गंवाए थे और पारी घोषित कर दी. जोकी बाद में बड़ी गलती साबित हुई. भारतीय टीम के पास मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे इंटरनेशनल लेवल के गेंदबाज थे. उसके बाद भी चौथी पारी में 417 रन बन गए. दक्षिण अफ्रीका ए के लिए कुल 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा है. मोहम्मद सिराज ने 17 ओवर में 53 रन देकर सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया वहीं कुलदीप यादव ने 17 ओवर में 81 रन देकर 1 भी विकेट नहीं लिया. सिर्फ प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छा किया. उन्होंने 15 ओवरों में 49 रन देकर 2 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें: सरफराज खान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी की मौत के बाद भी खेले मुशीर खान

विज्ञापन

आकाशदीप और हर्ष दुबे ने भी किया निराश 

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ आकाशदीप ने 22 ओवर में 106 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. हर्ष दुबे ने भी 25 ओवर में 111 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. टीम इंडिया के लिए यही गेंदबाज खेलने वाले हैं. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की टेंशन बढ़ी हुई है. जसप्रीत बुमराह को बतौर तेज गेंदबाज अफ्रीका के खिलाफ कमाल दिखाना होगा, नहीं तो टेस्ट सीरीज में भी हार मिल सकती है. आकाशदीप की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. ऐसे में उनकी जगह पर अब सवाल उठना शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के लिए कितनी तैयार है टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों ने खड़ी कर दी परेशानी 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola