IND W Possible Playing 11 Final: वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना होने वाला है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट कटाया. नवी मुंबई में हो रहे इस मैच में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी पर सभी की नजर रहने वाली है. टीम इंडिया ने अब तक वुमेंस वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है और पहली ट्रॉफी हासिल करने के इरादे से टीम इंडिया उतरने वाली है. सभी के मन में सवाल है कि प्लेइंग 11 कैसी होगी.
फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी?
भारत काफी सालों से वुमेंस क्रिकेट को बढ़ावा दे रहा है लेकिन अब तक टीम ने कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है. भारतीय फैंस को हरमनप्रीत कौर एंड टीम से बहुत ज्यादा उम्मीद है. प्रतीका रावल के चोटिल होने के बाद शेफाली वर्मा को टीम इंडिया में जगह दी गई थी लेकिन सेमीफाइनल में वो कुछ कमाल नहीं कर पाईं. हालांकि, भारतीय टीम फाइनल जैसे बड़े मैच में शेफाली के अनुभव का फायदा उठाना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली टीम के साथ ही हरमनप्रीत आगे बढ़ सकती हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (wk), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह ठाकुर.
ये भी पढ़ें:- केन विलियमसन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप से 4 महीने पहले दिया बड़ा झटका
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीकी टीम में भी शायद कोई चेंज नहीं होगा. उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को एकतरफा मैच में हराया था. ऐसे में उनका टीम में बदलाव करने का कोई सेंस नहीं बनेगा.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मारिजैन कप्प, सिनालो जाफ्टा (wk), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको मलाबा.
लीग स्टेज में मिली हार का बदला लेने का मौका
साउथ अफ्रीका ने 2025 वुमेंस वर्ल्ड कप के लीग स्टेज के मैच में टीम इंडिया को करारी हार थमाई थी. भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के सामने बड़ा लक्ष्य था और उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. वो 81 रन पर 5 विकेट गंवा चुके थे और लग रहा था कि साउथ अफ्रीका की हार हो जाएगी. हालांकि, नादिन डी क्लर्क की धमाकेदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिया और 3 विकेट से जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- भारतीय फैंस को चुप कराने के लिए तैयार साउथ अफ्रीकी कप्तान, Womens World Cup फाइनल से पहले भरी हुंकार
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
50 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines