IND W vs SA W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. जहां पर टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से भी सपोर्ट मिल रहा है. ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में ही हराने के बाद सूर्यकुमार यादव की सेना खास अंदाज में हरमनप्रीत कौर की टीम को सपोर्ट कर रही है.
टीम इंडिया होबार्ट से कर रही है सपोर्ट
भारतीय टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में तीसरा टी20 मैच खेलने उतरी. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवरों में 186 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने 19वें ओवर में ही 5 विकेट से इस मुकाबले में जीत लिया. इसी के साथ सूर्यकुमार यादव की सेना ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. मैच खत्म होने के बाद भी टीम इंडिया अपनी ड्रेसिग रूम में ही समय बिताते हुए नजर आई.
आज के दिन नवी मुंबई में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले को सूर्यकुमार यादव की सेना होबार्ट में बैठकर देख रही है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, जसप्रीत बुमराह और रिंकू सिंह सपोर्ट स्टाफ के साथ मैच का आनंद उठाते हुए नजर आए. भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले महिला टीम को फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं भी दी थी.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: होबार्ट में जो कोई नहीं कर सका वो टीम इंडिया ने कर दिखाया, तीसरे टी-20 को जीतकर रच डाला इतिहास
बड़े स्कोर की ओर बढ़ी भारतीय महिला टीम
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 41 ओवरों के बाद 4 विकेट गंवाकर 236 रन बनाए हैं. मैदान पर इस समय दीप्ति शर्मा 39 रन तो वहीं अमनजोत कौर 6 रन बनाकर खेल रही हैं. मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया को इस मुकाबले में 310+ का स्कोर खड़ा करना होगा. इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में दिग्गज रोहित शर्मा खुद पहुंचे हैं. हिटमैन की पत्नी के साथ स्टेडियम से तस्वीर वायरल हो रही है.
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: कमबैक हो तो शेफाली वर्मा जैसा, वापसी के बाद फाइनल में बल्ले से लूटी महफिल
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
35 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines