IND vs BAN: भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को लंबे समय के इंतजार के बाद एक्शन में दिखने वाली है। महिला टीम का आज से बांग्लादेश दौरा शुरू होने जा रहा है। इस टूर की शुरुआत तीन मैच की टी20 सीरीज से होगी, वहीं इसके बाद इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। दोनों के बीच पहला टी20 मैच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी।
युवा चेहरों पर होगी नजर
पिछले 12 महीनों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर और विकेटकीपर ऋचा घोष इस दौरे पर टीम के साथ नहीं नजर आएंगी। रेणुका चोटिल हैं तो ऋचा भी फिटनेस कारणों की वजह से इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। इनकी अनुपस्थिति से नए चेहरों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। टीम ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली यास्तिका भाटिया को शामिल किया है उन पर सभी की निगाहें रहेगी।
IND-W vs BAN-W Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग बीसीबी के आधिकारिक यूट्यूब और फेसबुक पेज पर की जाएगी। भारत में इस मैच का टेलिकास्ट किसी चैनल पर नहीं होगा। इसके अलावा आप फैनकोड पर भी IND W vs BAN W मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
दोनों टीमों के स्कवॉड
भारत महिला टीम : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, सब्बिनेनी मेघना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, मोनिका पटेल, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह, देविका वैद्य, हरलीन देयोल, मिन्नू मणि , बरेड्डी अनुषा, अमनजोत कौर, राशि कनौजिया, उमा छेत्री।
बांग्लादेश महिला टीम: शमीमा सुल्ताना, मुर्शिदा खातून, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, शंजीदा अख्तर, सलमा खातून, मारुफा अख्तर, दिलारा अख्तर, दिशा बिस्वास। सुल्ताना खातून, शठी रानी।
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
51 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
55 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
1 hr agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
5 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
6 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines