IND W vs AUS W: भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना लगातार रनों की बारिश कर रही है. मंधाना मौजूदा समय में भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब टीम इंडिया 413 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो दबाव के समय में मंधाना का अनुभव ही भारत के काम आया. सलामी बल्लेबाज मंधाना ने तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ स्मृति ने सुपरस्टार विराट कोहली का महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 23 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा. जिसके बाद उन्होंने 50 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में मंधाना ने सबसे तेज वनडे शतक जड़ा है. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जड़ा था. इसके साथ ही मंधाना ने लगातार दूसरा शतक जड़ा है. अपने करियर में मंधाना ने 2 बार बैक टू बैक वनडे शतक जड़ा है. ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये स्मृति का चौथा वनडे शतक है. एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में अब मंधाना महिला क्रिकेट में दूसरे नंबर पर आ गई है. पहले नंबर पर मौजूद मेग लेनिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक जड़े हैं.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जमकर कूटा
रिकॉर्ड की लाइन लगा रही हैं मंधाना
महिला क्रिकेट में एक साल के अंदर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी स्मृति मंधाना के नाम है. मंधाना ने साल 2024 में 4 और 2025 में भी अब तक चार शतक जड़े हैं. अभी उनके पास विश्व कप 2025 में इस नंबर को और बेहतर करने का मौका है. महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में भी मंधाना अब नंबर 2 पर हैं, मेग लेनिंग ने 15 शतक तो वहीं सूजी बेट्स ने 13 शतक जड़े हैं. मंधाना के भी अब 13 वनडे शतक हो गए हैं. इसके अलावा महिला क्रिकेट में मंधाना ने दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा है. इस रिकॉर्ड में भी पहले नंबर पर मेग लेनिंग हैं, उन्होंने 45 गेंदों में वनडे शतक जड़ा है. इस पारी में स्मृति मंधाना ने 63 गेंदों में 125 रन बनाए. जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, बन गईं ऐसा करने वाली पहली भारतीय
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
10 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
38 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines