IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले गेंदबाजी कर रही है। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की और 9 ओवर में 1 विकेट के नकुसान पर 59 रन बना लिए हैं।
भारत के लिए राधा यादव ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहली सफलता हासिल की। उन्होंने सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली को विकेटकीपर रिचा घोष के हाथों स्टंप आउट कराया। जिस गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आउट हुईं वह पड़कर टर्न हुई और बल्लेबाज को गच्चा दे गई।
और पढ़िए – हरमनप्रीत कौर ने दिखाया बाजुओं का जोर, लॉन्ग ऑन पर ठोक डाला तगड़ा SIX, देखें वीडियो
राधा यादव ने किया एलिसा हीली का शिकार
दरअसल, रिचा घोष टीम इंडिया के लिए पारी का आठवां ओवर लेकर आईं थीं। इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप में डाली थी, जिस पर बल्लेबाज ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद-बल्ले का कोई कनेक्शन नहीं हुआ। लिहाजा विकेटकीपर ने पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दीं। एलिसा हीली ने 26 गेंद में 25 रनों की पारी खेली।
और पढ़िए – यूं ही कोई हरमनप्रीत नहीं बन जाता, सुबह बुखार से तप रही थीं, शाम को मैच खेलने पहुंच गईं कप्तान
https://twitter.com/IRwakekar/status/1628750391054852100?s=20
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मैच
अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। बेथ मूनी 37 जबकि मेग लैनिंग 5 रन बनाकर नाबाद हैं। यह मुकाबला जो भी टीम जीतेगा वह साउथ अफ्रीका में खेले जा रही टी20 विश्व कप में सीधा जगह बना लेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (सी), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा, शिखा पांडे, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह
ऑस्ट्रेलिया- एलिसा हीली (डब्ल्यू), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (सी), एशलेग गार्डनर, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वेयरहम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
15 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
27 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines