नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस तरह आउट हुईं कि टीवी और मोबाइल से चिपके बैठे करोड़ों दर्शक स्तब्ध रह गए। कप्तान से जीत की उम्मीद लगाए बैठे क्रिकेटप्रेमियों को ये झटका 15वें ओवर में लगा।
शानदार अर्धशतक ठोक बल्लेबाजी कर रही थीं हरमन
कप्तान हरमनप्रीत कौर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक चुकी थीं। उन्होंने 33 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक 51 रन जड़ दिए थे। 15वें ओवर में जॉर्जिया वारेहम ने जैसे ही गेंद डाली। हरमन ने इसे स्क्वेयर लेग की ओर स्वीप किया। वे तेजी से एक रन भागीं, लेकिन जैसे ही दूसरा रन पूरा करने स्ट्राइक एंड पर पहुंचने लगीं तो उनका बल्ला जमीन में ही धंसता चला गया और उन्हें एलिसा हीली ने गिल्लियां बिखेर कर आउट कर दिया। हरमन के पांव क्रीज तक नहीं पहुंच सके। एक बार तो हरमन की बल्लेबाजी देख ऑस्ट्रेलिया के पैर कांपने लगे, लेकिन जैसे ही वे आउट हुईं, उनके खेमे में खुशी बिखर गई।
और पढ़िए – यूं ही कोई हरमनप्रीत नहीं बन जाता, सुबह बुखार से तप रही थीं, शाम को मैच खेलने पहुंच गईं कप्तान
दिलाई धोनी की याद
हरमन के इस रनआउट ने धोनी की याद दिला दी। दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी भी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रनआउट हुए थे। खास बात यह है कि ये भी सेमीफाइनल मुकाबला ही था।
और पढ़िए – अच्छा-खासा खेल रही थीं जेमिमा रोड्रिग्स, ये गलती पड़ गई भारी, देखें वीडियो
5 रन से मुकाबला हारी टीम इंडिया
जेमिमा, हरमन और निचले क्रम पर लगभग हर बल्लेबाज की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया को इस मुकाबले में 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रोड्रिग्स ने 24 गेंदों में 6 चौके लगाकर 43 रन बनाए तो वहीं हरमन ने 52 रन जड़े। ऋचा घोष ने 14, दीप्ति शर्मा ने 20 और स्नेह राणा ने 11 रन बनाए। इस हार के बाद टीम इंडिया का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
30 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines