IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज अब समाप्त हो गई है। श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया। जिसके बाद भारत ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लिया। कैरेबियाई आयलैंड पर आयोजित की गई इस सीरीज में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया। इन्हीं में से हम आपकों सीरीज के टॉप परफॉर्मर्स बताने जा रहे हैं।
और पढ़िए – प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हुई पाकिस्तान की टीम, भारत को भारी नुकसान
यशस्वी जायसवाल ने कोहली और रोहित को भी छोड़ा पीछे
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र के तहत खेली गई इस पहली सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल का नाम है। जायसवाल के लिए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण थी और इसे उन्होंने अपनी पारी से खास भी बनाया। उन्होंने इस सीरीज की तीन पारियों में 260 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 240 और विराट कोहली ने 197 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर क्रेग ब्रेथवेट और पांचवे नंबर पर एलिक अथनेज शामिल हैं।
IND vs WI: टेस्ट सीरीज के टॉप बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल – 260 रन
रोहित शर्मा – 240 रन
विराट कोहली – 197 रन
क्रेग ब्रेथवेट – 130 रन
एलिक अथनेज – 112
गेंदबाजी में अश्विन ने दिखाई धार
सीरीज के दोनों मुकाबलों में रविचंद्रन अश्विन ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया। वे सबसे सफल गेंदबाज भी रहे। अश्विन के अलावा मोहम्मद सिराज ने भी दूसरे टेस्ट में पांच विकेट लिए और दूसरा स्थान प्राप्त किया। अश्विन ने 15 विकेट लिए। जबकि सिराज-जडेजा ने 7-7 विकेट झटके। वहीं जोमेल वॉरिकन ने 5 और केमार रोच ने 4 विकेट चटकाए हैं।
IND vs WI: टॉप 5 बॉलर्स
1. रविचंद्रन अश्विन – 15 विकेट
2. मोहम्मद सिराज – 7 विकेट
3. रवींद्र जडेजा – 7 विकेट
4. जोमेल वॉरिकन- 5 विकेट
5. केमार रोच – 4 विकेट
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines