नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने जुलाई और अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू मैदानों पर होने वाली टेस्ट, वनडे और टी-20 श्रृंखला के लिए शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। ये टूर 2023-2025 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के भाग के रूप में दो टेस्ट मैचों के साथ शुरू होगा। डोमिनिका का विंडसर पार्क 12-16 जुलाई तक पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। जबकि त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में 20 से 24 जुलाई के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। ये मैच दोनों टीमों के बीच 100वें टेस्ट मैच के रूप में ऐतिहासिक होगा।
27 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज
टेस्ट सीरीज के बाद तीन वन-डे इंटरनेशनल (ODI) और पांच T20 इंटरनेशनल (T20I) खेले जाएंगे। वनडे सीरीज 27 जुलाई को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में शुरू होगी। दूसरा मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। जबकि 1 अगस्त को त्रिनिदाद, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में तीसरा वनडे खेला जाएगा। यहां पहली बार वेस्ट इंडीज मेन्स ओडीआई की मेजबानी की जा रही है।
3 अगस्त को टी-20 सीरीज की शुरुआत
इसके बाद 3 अगस्त को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं 6 और 8 अगस्त को गुयाना नेशनल स्टेडियम में दूसरे और तीसरे टी20 की मेजबानी की जाएगी। T20I सीरीज का समापन लॉडरहिल, फ्लोरिडा में ब्रोवार्ड काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में 12 अगस्त और 13 अगस्त को बैक-टू-बैक मैचों के साथ होगा।
सीडब्ल्यूआई के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा- हम भारत द्वारा बहुप्रतीक्षित के कार्यक्रम और स्थानों की पुष्टि करके प्रसन्न हैं। क्वीन्स पार्क ओवल में 100वां टेस्ट इसकी हाइलाइट्स में से एक होगा। ग्रेव ने कहा- हम सफेद गेंद के मुकाबलों में भारत की मेजबानी करने और पूरे क्षेत्र के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में मैचों में भाग लेने के लिए प्रशंसकों का स्वागत करने के लिए भी उत्सुक हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह 18 दिनों का मनोरंजन होगा।
ये है पूरा शेड्यूल
टेस्ट सीरीज
12 से 16 जुलाई, पहला टेस्ट, डोमिनिका
20 से 24 जुलाई, दूसरा टेस्ट, त्रिनिदाद
वनडे सीरीज
27 जुलाई, पहला वनडे, बारबाडोस
29 जुलाई, दूसरा वनडे, बारबाडोस
1 अगस्त, तीसरा वनडे, त्रिनिदाद
टी-20 सीरीज
3 अगस्त, पहला टी-20, त्रिनिदाद
6 अगस्त, दूसरा टी-20, गुयाना
8 अगस्त, तीसरा टी-20, गुयाना
12 अगस्त, चौथा टी-20, फ्लोरिडा
13 अगस्त, पांचवां टी-20, फ्लोरिडा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines