हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: ईशान किशन ने दोहराई पिछली गलती, लेकिन इस बार मिला जीवनदान, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच मंगलवार को त्रिनिदाद और टोबागो की ब्रायन लारा एकेडमी में खेले जा रहे तीसरे वनडे के दौरान ईशान किशन ने पुरानी गलती दोहराई। ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान हालांकि इस बार आउट होने से बच गए। ये नजारा दूसरे ही ओवर में देखने को मिला।

महज 9 रन पर आउट होने से बच गए ईशान किशन 

काइल मेयर्स ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो ईशान ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती बॉल पर बल्ला घुमाया और कड़क शॉट खेलकर चौका निकालना चाहा, लेकिन बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े फील्डर कीसी कार्टी से कैच ड्रॉप हो गया। बॉल उनके हाथों के बीच से निकलकर बाउंड्री लाइन की ओर बढ़ गई। इस तरह ईशान 9 रन पर आउट होने से बच गए।

https://twitter.com/FanCode/status/1686372593664987136

विज्ञापन

https://twitter.com/FanCode/status/1685529996964794368?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1685529996964794368%7Ctwgr%5Ee7e4f1640956d3e89f36cca4008f9ecc6e7914e6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fwi-vs-ind-alick-athanaze-take-flying-catch-ishan-kishan-shocked-see-video-brmp%2F288573%2F

पिछले मैच में ईशान इसी तरह आउट हुए थे। चाबुक शॉट पर एलिक अथानाजे ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी थी। ईशान ने मंगलवार को यही गलती दोहराई। हालांकि इस बार वे लकी रहे और आउट होने से बच गए।

विज्ञापन

ईशान ने ठोकी फिफ्टी 

हालांकि इसके बाद ईशान ने शानदार बल्लेबाजी की और फिफ्टी ठोक डाली। दूसरे छोर से शुभमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर 14 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार किया। पिछले चार मैचों में युवा बल्लेबाज की ये चौथी फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी और पिछले दोनों वनडे में अर्धशतक जमाया था। ईशान की फॉर्म वापस आते देख कप्तान रोहित शर्मा गदगद हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola