IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच ड्रॉ हो गया। त्रिनिदाद स्थित क्वींस पार्क स्टेडियम में आयोजित मैच में पांचवे दिन की शुरुआत से ही बारिश होती रही जिसके चलते पूरे दिन एक ओवर भी नहीं हो सका। नतीजा ये रहा कि मैच बेनतीजा रहा। मैच ड्रॉ होने के बावजूद भारत ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लिया। वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ जीत का सूखा खत्म करने में नाकामयाब रही।
और पढ़िए – प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हुई पाकिस्तान की टीम, भारत को भारी नुकसान
भारत को जीत के लिए चाहिए थे 8 विकेट
वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा। मैच के आखिरी दिन भारत के जीत के लिए 8 विकेट की दरकार थी। वहीं वेस्टइंडीज को 289 रन बनाने थे। ऐसे में दोनों के बीच रोमांचक भिड़ंत होने की उम्मीद थी। लेकिन बारिश ने सभी का खेल बिगाड़ दिया। पहले रुक-रुक कर शुरु हुई बरसात ने मैदान को गिला कर दिया वहीं अंत तक एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी।
मैच का लेखा-जोखा
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक (121) की मदद से 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी (5/60) के सामने 255 रन ही बना सकी।मजबूत बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 181/2 के स्कोर पर घोषित की।जीत के लिए मिले 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने मैच के ड्रा होने तक दूसरी पारी में 76/2 का स्कोर बनाया था।
रोहित और ईशान किशन ने खेली बेहतरीन पारी
पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही लय बनाए रखी। टीम जल्द से जल्द एक सम्मानजनक लक्ष्य तक पहुंचना चाहती थी। ऐसे में कप्तान रोहित ने बागडोर संभाली और 57 रनों की पारी खेली। रोहित के अलावा जायसवाल ने भी 38 रनों का योगदान दिया। वहीं चौथे नंबर पर कोहली की जगह इशान किशन आए जिन्होंने तेजी से अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम ने 181 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines