हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: रोहित-कोहली के बिना 181 रनों पर ही ढेर हुई भारतीय टीम, वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीता मैच

विज्ञापन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला गया। मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। बारबाडोज के मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरफ फ्लॉप रही। बिना कोहली और रोहित के उतरी टीम केवल 182 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 36 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब विजेता का चयन मंगलवार को खेले जाने वाले मुकाबले से किया जाएगा। मैच में भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया था। वहीं टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में थी। हालांकि वे इसमें फेल साबित हुए।

भारत की खराब बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 40.5 ओवर में 181 पर ढेर हो गई। भारत की ओर से ईशान किशन (55) ने सर्वाधिक रन बनाए। शुभमन गिल ने 34 और सूर्यकुमार यादव ने 24 रन का योगदान दिया। इन तीनों को छोड़कर कोई भी भारतीय खिलाड़ी 20 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। संजू सैमसन ने 9, कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या ने 7 और अक्षर पटेल ने 1 रन बनाया। वेस्टइंडीज की तरफ से गुडाकेश मोती और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट झटके।

विज्ञापन

शाई होप की शानदार पारी, वेस्टइंडीज को मिली जीत

182 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शुरुआत में ही ओपनर ब्रेंडन किंग और काइल मायर्स का विकेट गंवा दिया। हालांकि बाद में कप्तान शाई होप ने केसी कार्टी के साथ शानदार साझेदारी करके मैच में टीम को जीत दिलाई। शाई होप ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola