Ashok Dinda Reply to UAE Coach: एशिया कप 2025 में आज टीम इंडिया की भिड़ंत यूएई से होने वाली है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले UAE के हेड कोच लालचंद राजपूत ने कहा था कि वो भारतीय टीम को हरा देंगे। वो यूएई के टीम इंडिया को हराने के सपने देख रहे थे। अब इसी विषय पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने करारा जवाब देते हुए UAE के हेड कोच को आईना दिखाया है और बताया कि उन्हें ऐसा करने में 100 साल लगेंगे।
‘टीम इंडिया को हराने में 100 साल लगेंगे’
भारतीय दिग्गज अशोक डिंडा ने UAE के हेड कोच को जवाब देते हुए कहा, ‘क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। कोई टीम कभी भी जीत या हार सकती है। हालांकि, टीम इंडिया को हराने के लिए उन्हें 100 साल का समय लगेगा। भारतीय टीम को हराने की बात कहने से कुछ नहीं होता। उसके लिए अच्छी टीम तैयार करनी होती है। इंडिया वर्ल्ड चैंपियन हैं और काफी मेहनत से वो इस स्थान पर आए हैं। भारतीय टीम मजबूत है और सभी को अपना रोल पता है। हर कोई उनके हिसाब से खेलता है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी स्टार हैं और दबाव में अच्छा खेलते हैं। शुरुआत में भले ही विकेट गिर जाए लेकिन वो बड़ा स्कोर बनाने का दम रखते हैं। भारतीय टीम चैंपियन बनकर वापस आएगी।’
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले बुरे फंसे सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया पर फैंस ने निकाली भड़ास
भारत और यूएई के बीच आज मैच
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपना पहला मैच आज खेलने जा रही है। उनका सामना यूएई से होने वाला है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से ये मैच लाइव आएगा। सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में उतरने वाले हैं और वो टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे। यूएई के मुकाबले भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और इसी कारण से उनकी जीत के चांस बेहद ज्यादा लग रहे हैं।
टीम इंडिया का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह
यूएई का स्क्वाड: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान
ये भी पढ़ें:- 5 बार काटा, पानी की तरह बहा खून, Rinku Singh के हाथ का मांस खा गया था ये जानवर
संबंधित खबरें
LIVE: भारत और पाकिस्तान का होगा आमना-सामना, क्रुणाल पांड्या पर नजरें
19 mins agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
54 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
3 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
13 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
13 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines