नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में किंग कोहली ने तूफान क्या मचाया, मैदान में हलचल मच गई। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली को रोकना मुश्किल हो चला। उन्होंने एक के बाद एक चौके-छक्के ठोके, लेकिन उनका तूफान रोकने के चक्कर में श्रीलंका के दो खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल हो गए।
जेफरी और एशेन को लग बुरी तरह चोट
ये नजारा 43वें ओवर में देखने को मिला। किंग कोहली 95 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही करुणारत्ने ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, कोहली ने पुल शॉट लगाकर डीप फारवर्ड की ओर बाउंड्री लगाने की कोशिश की। इधर श्रीलंका के दो फील्डर चौका रोकने दौड़ पड़े। दोनों ने एक-दूसरे की ओर नहीं देखा। जैसे ही जेफरी वेंडरसे और एशेन बंडारा ने चौका रोकने की कोशिश की, जेफरी बंडारा से टकराए और उछलकर दूसर ओर जा गिरे। दो खिलाड़ियों की स्पीड तेज होने के चलते जैसे ही वे गिरे, दर्द से बुरी तरह कराह उठे। इधर ये भिड़ंत देख श्रीलंका के फीजियो भी दौड़े चले आए।
और पढ़िए – ‘वर्ल्ड कप के लिए अच्छा संकेत…’, कोहली ने सिराज को लेकर दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/DanuskaAravinda/status/1614584701338918912
और पढ़िए – श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर, ऐसा करने वाली बन गई पहली टीम
स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया
कोहली को चौका मिल गया, लेकिन दोनों फील्डर बुरी तरह इंजर्ड हो गए। काफी देर तक वे बाउंड्री के नजदीक मैदान में पड़े रहे और दर्द से कराहते रहे। इसके बाद श्रीलंका की पूरी टीम दोनों खिलाड़ियों के पास जमा हो गई। इसके चलते काफी देर तक मैच रुका रहा। मैदान पर तुरंत स्ट्रेचर मंगाए गए और दोनों खिलाड़ियों को इस पर बाहर ले जाया गया।
दोनों खिलाड़ी कुछ इस तरह भिड़े और चोटिल हो गए। इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines