IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है. शुभमन गिल बतौर कप्तान टेस्ट में अपना बेमिसाल रिकॉर्ड प्रोटियाज टीम के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे. हालांकि, टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका से आखिरी बार टेस्ट सीरीज साल 2019 में जीती थी और वो सीरीज भी भारत की सरजमीं पर ही खेली गई थी.
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले वेस्टइंडीज को अपने घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से रौंदा था. अब आपके लिए सबसे काम की खबर यह है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए आपको अपनी थोड़ी नींद खराब करनी होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप दोपहर में देख पा रहे थे, लेकिन अब समय में थोड़ा बदलाव हुआ है.
भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच की टाइमिंग
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वहीं, टॉस का सिक्का मैच से आधे घंटे पहले यानी 9 बजे उछलेगा. गौरतलब है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के मुकाबले दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर शुरू हो रहे थे. मगर अब यह टेस्ट सीरीज क्योंकि भारत में खेली जा रही है तो इसी कारण से सीरीज के दोनों ही टेस्ट मैच सुबह शुरू होंगे. वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए इस खिलाड़ी का देना होगा ‘बलिदान’! आकाश चोपड़ा ने बताया नाम
IND vs SA हेड टू हेड
टेस्ट क्रिकेट में अगर भारत और साउथ अफ्रीका के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए, तो यहां प्रोटियाज टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 18 में जीत साउथ अफ्रीका के हाथ लगी है, जबकि 16 मैचों में मैदान टीम इंडिया ने मारा है.
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2019-20 में अपनी ही सरजमीं पर जीती थी. इसके बाद साल 2021 में अपनी धरती पर प्रोटियाज टीम ने भारत को धूल चटाई थी, तो 2023-24 में सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ था. यानी कुल मिलाकर कहानी यह है कि टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका से टेस्ट क्रिकेट में पार पाना इतना आसान नहीं रहा है.
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
11 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
54 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines