IND vs SA: धर्मशाला टी20 मैच में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया, लेकिन उसके बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल की खराब फॉर्म पर चर्चा नहीं रुक रही है. फैंस लगातार इन दोनों ही खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. धर्मशाला टी20 मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म को लेकर खुलकर बात की है.
अपनी खराब फॉर्म को लेकर बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
टी20आई कप्तान में कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में सूर्या ने 3 मैचों में सिर्फ 29 रन ही बनाए हैं. इसके बारे में धर्मशाला टी20 के पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में उनसे सवाल किया गया.
जिसके जवाब में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘बात यह है कि मैं नेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहा हूं. मैं अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास कर रहा हूं और जब मैच आएगा, जब रन बनाने होंगे, तो वे जरूर बनेंगे. लेकिन हां, मैं रन बनाने की कोशिश कर रहा हूं, आउट ऑफ फॉर्म नहीं हूं, लेकिन रन बनाने से बार-बार चूक रहा हूं. मुझे लगता है कि हम आज रात इस जीत का आनंद लेंगे. हम आज रात जीत का जश्न मनाएंगे. हम कल लखनऊ पहुंचकर बैठेंगे और फिर देखेंगे कि इस मैच में क्या हुआ और उस पर चर्चा करेंगे.’
ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: नई टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंदा, 5 सालों के बाद मिली शानदार जीत
टीम की धमाकेदार वापसी पर बोले कप्तान सूर्या
मुल्लांपुर टी20 मैच में हार के बाद कमबैक को लेकर बोलते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है. सीरीज में वापसी करना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और हमने भी वही किया, हम बुनियादी बातों पर वापस लौटना चाहते थे. वही चीजें करना चाहते थे जो हम कटक में कर रहे थे और परिणाम हमारे पक्ष में रहे. देखिए, चंडीगढ़ में खेले गए मैच से हमने बहुत कुछ सीखा. गेंदबाजों ने एक साथ बैठकर चर्चा की, हमारी टीम मीटिंग भी अच्छी रही. हम अभ्यास सत्र के लिए आए और वही चीजें करने की कोशिश की जो हमने कटक में की थी. हम बुनियादी बातों पर वापस लौटे. हमने बहुत सारी नई चीजें करने की कोशिश नहीं की, लेकिन मुझे लगता है कि उस समय बुनियादी बातें बहुत महत्वपूर्ण थीं.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अर्शदीप सिंह ने धर्मशाला में रच दिया इतिहास, टूट गया भुवनेश्वर कुमार का महारिकॉर्ड
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
23 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines