India vs South Africa Test Series: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर एक के बाद एक कई झटके लगते जा रहे हैं। रविवार सुबह जहां दीपक चाहर और मोहम्मद शमी के दौरे से बाहर होने की जानकारी मिली थी। वहीं अब एक और स्टार खिलाड़ी ने अपना नाम वापस लेकर सभी को चौंका दिया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा। इस सीरीज के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड में ईशान किशन का नाम शामिल था। पर अब उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।
क्यों ईशान किशन ने वापस लिया नाम?
बीसीसीआई के द्वारा इस फैसले की जानकारी देते हुए प्रेस रिलीज शेयर की गई। इसमें जानकारी मिली की ईशान किशन ने पर्सनल कारणों का हवाला दिया और बीसीसीआई से उन्हें रिलीज करने की रिक्वेस्ट की। इसके बाद बोर्ड ने उनके नाम वापस लेने की अर्जी को स्वीकारा और केएस भरत को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुन लिया। इससे पहले मोहम्मद शमी रविवार सुबह ही इस टीम से बाहर हो गए थे। अब टीम का स्क्वॉड बदल गया है।
आपको बता दें कि ईशान किशन टी20 सीरीज में स्क्वॉड का हिस्सा थे। पर पहला मैच रद्द हुआ और बचे हुए दोनों मैचों में उन्हें जगह नहीं मिली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी जीतेश शर्मा को उनसे ऊपर तरजीह मिली थी। वनडे सीरीज में उन्हें चुना नहीं गया था। अब टेस्ट सीरीज से भी ईशान ने नाम वापस ले लिया है। हालांकि, खबरें ऐसी आ रही थीं कि टेस्ट में भी केएल राहुल ही कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा विराट और रोहित की टेस्ट टीम में वापसी तय है। दोनों स्टार्स साउथ अफ्रीका पहुंच भी चुके हैं।
टीम इंडिया का अपडेटेड टेस्ट स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर)।
यह भी पढ़ें- AUS vs PAK: पाकिस्तान की पर्थ टेस्ट में शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 360 रन से रौंदा
यह भी पढ़ें- IND vs SA: अर्शदीप सिंह ने झटके 5 विकेट, भारत के सामने जीत लिए 117 का लक्ष्य
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
46 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines