IND VS SA: टीम इंडिया फिलहाल गुवाहाटी टेस्ट मैच की तैयारियों पर लगी हुई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर भी चर्चा बहुत तेज हो गई हैं. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल से जुड़ी एक बहुत अच्छी खबर आ रही है. कप्तान गिल गुवाहाटी टेस्ट मैच से पहले फिट हो गए हैं. ऐसे में उनके खेलने को लेकर भी चर्चा चल रही है, हालांकि इसको लेकर अंतिम फैसला हेड कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के मेडिकल टीम को लेना है.
कप्तान शुभमन गिल हैं पूरी तरह से फिट
न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार कप्तान शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हो गए हैं. खुद बीसीसीआई ने बताया कि गिल की रिकवरी बहुत अच्छे से हो रही है. जिसके कारण ही वो टीम के साथ ट्रेवल भी कर रहे हैं. गुवाहाटी में जब कप्तान गिल पहुंचे तो उनके गले में बैंड भी नहीं पहना था. जिसके कारण इस खबर की पुष्टि होती है. हालांकि हेड कोच गौतम गंभीर अभी और इंतजार करना चाहते हैं. शुभमन गिल के खेलने या नहीं खेलने को लेकर फैसला 21 नवंबर को शाम तक लिया जा सकता है. हालांकि पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद कप्तान गिल मैदान पर उतर कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहते हैं. जिसके कारण ही वो खेलने को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इस एक्ट्रेस ने अर्शदीप सिंह को कहा ‘क्यूट’, मजाकिया अंदाज आया पसंद
गिल को लेकर फैसला करेंगे हेड कोच गौतम गंभीर
खबरों के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल खेलने को तैयार हैं, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. गंभीर का मानना है कि टीम इंडिया भविष्य में कई और अहम सीरीज और टूर्नामेंट खेलने वाली है. ऐसे में शुभमन गिल जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी के फिटनेस के साथ कोई रिस्क नहीं लिया जाना चाहिए. गंभीर चाहते हैं कि गिल वनडे सीरीज में भी कप्तानी करते हुए नजर आए. ऐसे में मेडिकल टीम जब तक गंभीर को शुभमन गिल के खेलने को लेकर ग्रीन सिग्नल नहीं देती है, तब तक उनका खेलना पक्का नहीं है.
ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल मुकाबले में इस टीम से होगी इंडिया की भिड़ंत, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
55 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
3 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines