India vs South Africa Capetown Test: केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम 24वें ओवर में सिमट गई थी। उसके बाद भारतीय टीम भी 35वें ओवर में सिमट गई। मेजबान साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 55 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 153 रन बनाकर सिमट गई। भारत के लिए 46 रन बनाकर विराट कोहली टॉप स्कोरर रहे। लेकिन खास बात यह रही की तकरीबन 59 ओवर के खेल में ही 20 विकेट गिर गए। भारत ने अपने आखिरी 6 विकेट 0 रन पर ही गंवा दिए। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है।
11 गेंद में टीम ऑलआउट
भारतीय टीम का स्कोर 33 ओवर तक 153 रन पर 4 विकेट था। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर टिके थे। उम्मीद थी कि भारतीय टीम कम से कम 250 का स्कोर बनाएगी। लेकिन यहां से जो हुआ उस पर शायद किसी को भी विश्वास नहीं होगा। भारतीय टीम का स्कोर 153 से आगे बढ़ा ही नहीं कि पूरी टीम इतने ही स्कोर पर सिमट गई। 11 रन पर आखिरी 6 विकेट गिर गए।
भारत ने इस तरह 98 रनों की लीड ली और 60 ओवर भी नहीं हुए कि दोनों टीमों की पहली-पहली पारी खत्म हो गई। कुछ ही घंटों में अब एक बार फिर से भारतीय गेंदबाज फिर से मैदान पर उतर आए। लुंगी एनगिडी ने 34वें ओवर में तीन विकेट निकाले। उसके बाद रबाडा के 35वें ओवर में पांच गेंदों में ही तीन विकेट गिर गए। इस तरह देखते ही देखते भारतीय टीम की पारी कौलैप्स हो गई। विराट कोहली 46 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे।
2014 में आखिरी बार हुआ था ऐसा
इस पारी में भारत के छह खिलाड़ी खाता ही नहीं खोल सके। आखिरी बार 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा हुआ था जब भारत के छह खिलाड़ी डक पर आउट हो गए थे। यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा इस पारी में अपना खाता नहीं खोल सके।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: सिराज की सफलता के पीछे कोहली का हाथ, विराट के एक गुरुमंत्र ने कर दिया अफ्रीका का काम तमाम
यह भी पढ़ें- IND vs SA: एग्रेसन दिखाने के लिए Virat Kohli गलत इंसान, सुनील गावस्कर ने अफ्रीकी गेंदबाज को दी हिदायत
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
10 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
44 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
53 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines