हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: केपटाउन टेस्ट के पहले दिन टूटा 133 साल पुराना रिकॉर्ड, गेंदबाजों ने झटक लिए 23 विकेट

India vs South Africa Capetown Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन गेंदबाजों का कहर दिखा और 23 विकेट गिर गए।

विज्ञापन
IND vs SA Capetown Test 133 Years Old Record Broken 23 Wickets Falls on Day 1 (Image Credit- News24)

India vs South Africa Capetown Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर खेला जा रहा है। सेंचुरियन टेस्ट ढाई दिन में ही खत्म हो गया था। अब केपटाउन टेस्ट जिस मोड़ पर है ऐसा लग रहा है कि दो दिन में ही मैच खत्म हो जाएगा। इस मुकाबले के पहले दिन ही दो पारी खत्म हो गईं और साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में भी दिन के अंत तक 3 विकेट गंवा दिए। यानी पहले दिन ही 23 विकेट गिर गए।

133 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त

किसी टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा विकेटों की बात करें तो यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। टॉप पर है 25 विकेट जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1902 में मेलबर्न के ग्राउंड पर गिरे थे। वहीं 1890 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही द ओवल के मैदान पर एक दिन में 22 विकेट गिरे थे। यानी 133 साल बाद 22 विकेटों का आंकड़ा टूटा और केपटाउन टेस्ट के पहले दिन ही 23 विकेट गिर गए। जबकि ओवरऑल किसी टेस्ट मैच के एक दिन में यह चौथा सबसे ज्यादा विकेटों का आंकड़ा है।

टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट

  • 27 विकेट – ENG vs AUS, लॉर्ड्स, 1888 (Day 2)
  • 25 विकेट – AUS vs ENG, मेलबर्न, 1902 (Day 1)
  • 24 विकेट – ENG vs AUS, द ओवल, 1896 (Day 2)
  • 24 विकेट – IND vs AFG, बेंगलुरु, 2018 (Day 2)
  • 23 विकेट – SA vs AUS, केप टाउन, 2011 (Day 2)
  • 23 विकेट – SA vs IND, केपटाउन, 2024 (Day 1)

गेंदबाजों का कहर

पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों का कहर देखने को मिला है। जहां पहली पारी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए और बुमराह व मुकेश कुमार को 2-2 सफलताएं मिलीं। उसके बाद दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर ने 3-3 विकेट झटके। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में भी दिन के अंत तक 3 विकेट गिरे जिसमें से दो मुकेश और एक बुमराह ने लिया। पहल पारी में अफ्रीका 55 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में भारत ने 153 रन बनाए थे। पहले दिन के स्टंप्स तक अफ्रीका ने 3 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-

IND vs SA: टीम इंडिया ने 0 पर गंवा दिए 6 विकेट, 11 गेंदों में पलट गई बाजी

विज्ञापन

IND vs SA: ‘क्या से क्या हो गया…,’ 11 गेंदों में टीम ऑलआउट; अथिया शेट्टी, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन Viral

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola